इंदौर

गर्भनिरोधक गोलियों से ‘आफत में जान’, दंग रह गए ऑपरेशन कर रहे 10 डॉक्टर्स

MP News: एमटीएच अस्पताल पहुंची 45 वर्षीय महिला को गर्भनिरोधक गोलियां खाना महंगा पड़ गया। इससे महिला की जान आफत में आ गई। महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन कर 10 डॉक्टर्स ने 30 गठानें निकाली। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गईं।
less than 1 minute read
Jul 22, 2025
Contraceptive pills put life in danger
Contraceptive pills put life in danger (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

MP News:इंदौर के एमटीएच अस्पताल पहुंची 45 वर्षीय महिला को गर्भनिरोधक गोलियां(Contraceptive pills) खाना महंगा पड़ गया। इससे महिला की जान आफत में आ गई। महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन कर 10 डॉक्टर्स ने 30 गठानें निकाली। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कई गठान का साइज छह से सात सेंटीमीटर तक था। इतनी अधिक गठानें निकालने का यह पहला मामला है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया, महिला छह साल से परेशान थी। उसने कई अस्पतालों में दिखाया। जब वह यहां आई तो गर्भवती की तरह पेट फूला हुआ था। सोनोग्राफी में कुछ गठानें नजर आईं। इसके बाद टीम ने सर्जरी की। दो घंटे तक दस डॉक्टर्स की टीम ने सर्जरी की।

गर्भनिरोधक गोलियां खाने से बढ़ी समस्या

डॉक्टर्स के अनुसार महिला ने गर्भधारण संबंधित गोलियों का लंबे समय तक सेवन किया। इससे भी इतनी सारी गठान होने की आशंका रहती है, जो कभी-कभी शरीर के लिए भी नुकसानदायक रहती है।

देरी होती तो किडनी को था खतरा

ऑपरेशन करने वाली डॉ. विभा मोजस ने बताया, ऑपरेशन में देर होती तो इससे महिला की किडनी व अन्य अंदरूनी अंगों को खतरा हो सकता था। सोनोग्राफी से जांच में तीन गठान डॉक्टर्स को नजर आईं, लेकिन यह 30 के आसपास निकली। टीम में डॉ. विभा मोजेस, डॉ. सुरभि पोरवाल, डॉ. मंजू गांधी, डॉ. श्रावणी, डॉ. झलक अग्रवाल, डॉ. मोनिका गांधी, डॉ. दीपाली बलेचा, भावना सेन, रीना सोलंकी सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

Updated on:
22 Jul 2025 10:54 am
Published on:
22 Jul 2025 10:54 am