7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने आदिवासी युवकों के गुप्तांग में डाली मिर्ची, सनसनीखेज मामला

MP News: छतरपुर जिले के नौगांव थाना पुलिस पर आदिवासी युवकों के साथ अमानवीय मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने दावा किया कि उन्हें चोरी के शक में बिना सबूत पकड़ा, थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और गुप्तांग में मिर्च डालकर यातना दी गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 20 Jul 2025, 11:44 AM IST

Police put chilli powder in private part of tribal youth

चोरी के शक में युवकों के गुप्तांग में मिर्च डाली (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: छतरपुर(Chhatarpur) जिले के नौगांव थाना पुलिस पर आदिवासी युवकों के साथ अमानवीय मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने दावा किया कि उन्हें चोरी के शक में बिना सबूत पकड़ा, थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और गुप्तांग में मिर्च डालकर यातना दी गई। शनिवार को पीड़ित प्रताप आदिवासी सहित अन्य युवकों ने भीम आर्मी के साथ एसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर थाना प्रभारी सहित दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और सुरक्षा सहित निष्पक्ष जांच की मांग की।

गुप्तांग में मिर्च डालकर अमानवीय यातना

ग्राम धर्मपुरा निवासी प्रताप आदिवासी ने बताया कि 15 जुलाई की शाम वह श्रीराम, रितु, मीरा और बालंदी आदिवासी के साथ शिकारपुरा रोड पर था, तभी नौगांव पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई और रात 10:30 बजे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। 16 जुलाई को फिर थाने बुलाया और रात 11 बजे तक हिरासत में रखा। 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे उन्हें दोबारा थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा।

आरोप है कि पुलिस ने उनके गुप्तांग में मिर्च डालकर(chilli powder in private part) अमानवीय यातना दी और उसी रात गांव जाकर उनके परिजनों से गाली-गलौज भी की। प्रताप का कहना है कि बालंदी नामक युवक की 18 जुलाई से कोई खबर नहीं है।

दोषी पर होगी कार्रवाई

पूछताछ के लिए कुछ लोगों को नौगांव पुलिस ने पकड़ा था, जिन्होंने अमानवीय तरीके से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।- अमित मेश्राम, एसडीओपी, नौगांव