7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिगड़ी राजा रघुवंशी की मां की तबीयत, शिलोम की जमानत से BP High, आत्महत्या की चेतावनी

Raja Raghuvanshi Murder Case: जमानत की खबर सुनते ही राजा की मां की तबीयत बिगड़ गई। भाई विपिन ने कहा, शिलांग जाकर जमानत निरस्त करने के संबंध में कोर्ट में अर्जी लगाएंगे। साथ ही विपिन ने चेतावनी दी है कि, अगर सोनम और उसके साथियों को जमानत मिली, तो हम पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 20 Jul 2025, 9:27 AM IST

Raja Raghuvanshi family shocked by Shilom James bail

Raja Raghuvanshi family shocked by Shilom James bail (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी प्रॉपर्टी एजेंट शिलोम जेम्स को जमानत पर छोड़ दिया। इससे पूर्व बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को जमानत मिल चुकी है। इससे राजा के परिजन नाखुश हैं। जमानत की खबर सुनते ही राजा की मां की तबीयत बिगड़ गई। भाई विपिन ने कहा, शिलांग जाकर जमानत निरस्त करने के संबंध में कोर्ट में अर्जी लगाएंगे। साथ ही विपिन ने चेतावनी दी है कि, अगर सोनम और उसके साथियों को जमानत मिली, तो हम पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगें।

बिगड़ी राजा की मां की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी तक जैसे ही शिलोम जेम्स(Shilom James Bail) को जमानत मिलने की खबर पहुंची वैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका बीपी हाई हो गया। परिजन फौरन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने तबीयत को देखते हुए आराम करने की सलाह दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान, राजा की मां ने शिलोम जेम्स को जमानत मिलने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि, 'अगर सभी आरोपियों को समय पर फांसी मिल जाती तो हमे ये दिन नहीं देखना पड़ता।'

साजिश में सोनम के साथ उसका भाई!

राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने सोनम(Sonam Raghuvanshi) के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपिन ने कहा कि, 'इस पूरी साजिश में सोनम और उसके भाई गोविंद का हाथ है। गोविंद झूठ बोल रहा है। वो अपनी खूनी बहन से बात कर रहा है और उसी के जरिए सभी आरोपियों को जमानत दिलाने में मदद कर रहा है। ' विपिन ने शिलांग पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक