सिलोम जेम्स को राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर राज और सोनम के फ्लैट से एक पिस्टल, 5 लाख नकद, कपड़े और सोने की आभूषण चुराने का आरोप है। सिलोम जेम्स निवासी महालक्ष्मी नगर की निशानदेही पर शिलांग एसआइटी ने उसके रतलाम स्थित ससुराल से गहने, लैपटॉप, पैन ड्राइव व अन्य सामग्री जब्त की थी। इस मामले में दो साथी आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर और बलवीर अहिरवार को पहले ही जमानत मिल चुकी है। दोनों पर अपराध से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।