7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तैयार हो गई दागदार पुलिसकर्मियों की लिस्ट, दफ्तर के बाबुओं की होगी छंटनी

MP News: डीजीपी के फरमान के बाद पहली खेप में 69 दागदार पुलिसकर्मी छांटे गए थे। इन्हें थानों और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर से हटा कर पुलिस लाइन भेजा गया है। अब दूसरी खेप में ऐसे करीब 90 पुलिसकर्मी और छांटे गए हैं। इनकी सूची भी तैयार है। इन्हें भी हटाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 18 Jul 2025, 11:11 AM IST

300 policemen will be replaced in mp

300 policemen will be replaced in mp (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेशमें दागदार छवि वाले पुलिसकर्मियों(MP Police) की दूसरी खेप में फिर गिनती शुरू हो गई। इससे पहले 69 दागदारों को थानों और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर से पुलिस लाइन भेजा जा चुका है। इस बार इनकी गिनती 90 के करीब बताई गई है। इन पुलिसकर्मियों की सूची भी जल्द जारी होगी।

90 पुलिसकर्मी की छंटनी

दरअसल डीजीपी कैलाश मकवाना ने प्रदेश की पुलिस को आदेश दिया है दागी छवि वाले (जिन पुलिसकर्मियों पर अपराधिक प्रकरण, भ्रष्टाचार ,नैतिक अघोतन, शारीरिक हिंसा और अवैध निरोध के आरोप में विभागीय जांच लंबित हैं। )इन्हें थानों, क्राइम ब्रांच और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर में पदस्थ नहीं किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मी लाइन में भेजे जाएंगे। डीजीपी के फरमान के बाद पहली खेप में 69 दागदार पुलिसकर्मी छांटे गए थे। इन्हें थानों और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर से हटा कर पुलिस लाइन भेजा गया है। अब दूसरी खेप में ऐसे करीब 90 पुलिसकर्मी और छांटे गए हैं। इनकी सूची भी तैयार है। इन्हें भी हटाया जाएगा।

दफ्तर के बाबुओं की होगी छंटनी

लंबे समय से पुलिस अधिकारियों के दफ्तर में पदस्थ बाबुओं की छंटनी की तैयारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है इनकी सूची भी लगभग तैयार है। इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षकों को थानों में पदस्थ किए जाने की भी तैयारी है। ऐसे करीब 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की सूची तैयार है।