इंदौर

इस शहर की लड़कियों ने शुरु किया अजीबो गरीब प्रदर्शन, ‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड’, सोच में पड़े लोग

Indore Girl Viral Video : इंदौर की सड़कों पर दाढ़ी लगाकर हाथ में तख्तियां लिए कुछ लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में लड़कियां 'दाढ़ी रखों या गर्लफ्रेंड रखो' के नारे लगा रही हैं। उनकी इस डिमांड ने लोगों को सोच में डाल दिया है।

2 min read
Oct 18, 2024

Indore Girl Viral Video : सोशल मीडिया के दौर में हर रोज कुछ न कुछ नया और अतरंगी देखने को मिलता है। मध्य प्रदेश से भी ऐसे कई वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिन्होंने लोगों का माथा चकरा रखा है। बात सूबे के इंदौर की करें तो यहां बीते साल एक लड़की ने ट्रैफिक सिग्नल पर डांस कर काफी चर्चा बटोरी थी। वहीं, हाल ही में शहर की सड़कों पर एक लड़की ब्रा पहन कर घूमती नजर आई थी। ये मामले अभी शांत भी नहीं हुए थे कि, इंदौर की सड़कों पर दाढ़ी लगाकर हाथ में तख्तियां लिए कुछ लड़कियों का एक वीडियो फिर से वायरल हो गया है।

बात सिर्फ इतनी ही होती तो शायद समझ में भी आती। दरअसल अतरंगी लुक में दिख रही ये लड़कियां एक अजीबो गरीब डिमांड भी करती नजर आ रही हैं। उनकी इस डिमांड ने लोगों को सोच में डाल दिया है।

दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो…

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे दर्जनों लड़कियां सड़कों पर अपने अनोखे मांग के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने नकली दाढ़ी और मूछ भी अपने चेहरे पर लगाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़कियां 'दाढ़ी रखों या गर्लफ्रेंड रखो' के नारे लगा रही हैं। साथ ही वह 'नो क्लीन सेव नो लव' भी कहते हुई नजर आ रही हैं। सभी के हाथों में तख्तियां मौजूद है जिसपर उनकी डिमांड लिखी हुई दिख रही हैं।

इस वायरल वीडियो में आस-पास के लोगों का अजीब रिएक्शन भी कैद हो गया है। जिसमे लड़कियों की ऐसी अतरंगी मांग देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

लोगों का रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में अपने रिएक्शन दिए है। एक ने कमेंट कर लिखा, 'इनके घर वाले ये देख इनकी कुटाई नहीं करते क्या ? तो वहीँ एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, ;इन्हें दाढ़ी से क्या दिक्कत है। '

Updated on:
18 Oct 2024 02:23 pm
Published on:
18 Oct 2024 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर