
Indore news: एमपी के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। महिला के दोस्त दीपक खंडेलवाल ने पुलिस को कई बातें बताई। उसने पुलिस को बताया कि महिला ही पहले होटल आई थी। कमरा भी उसी ने बुक करके रखा था। मैं बाद में आया था। उसने आगे ये भी बताया कि वो अपने साथ बीयर लेकर भी आई थी।
वह गलत कदम उठाएगी... ऐसे मुझे पहले भी डराती रही, इसलिए मुझे लगा कि इस बार भी वह ऐसा ही कर रही है। होटल पहुंचने पर मैनें गेट खटखटाया तो उसने दरवाजा खोला लेकिन मुझे देखकर दरवाजा बंद कर लिया। बांद में उस धक्का देकर मैं कमरे में गया। हमारे बीच काफी देर तक बहस भी हुई थी।
बता दें कि घटना के बाद दीपक महिला को लेकर असपताल गया था लेकिन बाद में वहां से फरार हो गया। पुलिस दीपक को पकड़ने के लिए उसकी पत्नी और बच्चों को थाने लेकर आ गई थी जिसके बाद दीपक ने शुक्रवार को सरेंडर किया। उसने खुद पुलिस को फोन करके अपनी लोकेशन बताई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में एफआईआर दर्ज की गई। दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मैं नशे में था इसलिए मुझे कुछ भी समझ नहीं आया। महिला की स्थिति गंभीर होने पर मैं होटल से नीचे गया और कर्मचारियों को ऊपर लेकर आया। होटल स्टाफ की मदद से कार में अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने विसरा भी जांच के लिए भेजा है।
पुलिस जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि दोनों बीते चार सालों से संपर्क में थे। इस बात की जानकारी दीपक की पत्नी को भी थी। पत्नी को पता चलने के बाद दीपक ने महिला से मिलना कम कर दिया था। बाद में महिला बार-बार दीपक से मिलने और बातचीत करने के दबाव बनाती थी। दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उससे रुपए नहीं मांगती थी। वह सिर्फ उससे मिलने और बातचीत करते रहने की बात कहती थी।
एमपी के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक होटल में ठहरी महिला ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिली है कि महिला काफी समय से एक कारोबारी के संपर्क में थी। तबीयत बिगड़ने पर कारोबारी उसे हॉस्पिटल लेकर गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एलेक्स नाम के होटल के कमरे में महिला ठहरी थी। दोपहर में दीपक खंडेलवाल नामक व्यक्ति के साथ होटल आई थी। दोनों 40 मिनट तक कमरे में साथ रहे। कुछ देर बाद दीपक होटल प्रबंधन के पास मदद मांगने पहुंचा। उसने बताया कि मेरी साथी की तबीयत बिगड़ गई है। महिला के बेहोंश होने की बात सामने आई थी। दीपक उसे निजी हॉस्पिटल में उपचार कराने ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।