
Indore Diwali Family Tragedy: मध्यप्रदेश के इंदौर में दीपावली के दिन एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की अपनी हत्या करने के बाद अपनी भी जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले ही व्यक्ति ने अपने दोनों बच्चों को गार्डन में खेलने के लिए भेज दिया। बच्चों के घर से जाने के बाद पिता ने पत्नी की हत्या की और फिर खुद अपनी जान दे दी। बच्चे घर पहुंचे तो माता-पिता के शव देखे, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
घटना के राऊ थाना इलाके की साईं विहार कॉलोनी में दीपावली की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में पति-पत्नी के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। दंपती के दो बच्चे हैं जिनमें 15 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। परिवार मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में किराए के मकान में रहकर पराठे की दुकान चलाता था।
बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले पिता पवन ने दोनों बच्चों को गार्डन में खेलने जाने के लिए कहा था। बच्चे शाम करीब 4 बजे जब खेलकर वापस घर लौटे तो माता-पिता के शव देखे। पवन ने पत्नी वर्षा की पहले हत्या की और फिर खुद भी अपनी जान दे दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पत्नी वर्षा किसी रेहान नाम के व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी और इसी कारण पवन और उसके बीच विवाद चल रहा था। रेहान वेल्डिंग का काम करता है और कुछ समय पहले पवन ने उसे घर पर काम के लिए बुलाया था बताया जा रहा है कि तभी से वर्षा और रेहान के बीच बातचीत हो रही थी। पुलिस ने वर्षा का मोबाइल भी जब्त किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।