इंदौर

Indore news: ‘पुण्य करते चला गया बेटा…’ बूढ़ी मां को अकेले छोड़ गया विजय, हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी

Elephant tramples auto driver: हाथी के व्यक्ति को कुचलने का वीडियो सोमवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
2 min read
Jul 27, 2026
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी
Elephant tramples auto driver: हाथी को गुड़ खिलाया, उसी ने मार डाला (Photo Source - Patrika)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से सोमवार को बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। एक व्यक्ति को हाथी से प्यार-दुलार करना और उसे गुड़ खिलाना भारी पड़ गया। कुछ ही सेकंड में प्यार से शुरू हुआ यह पल चीख-पुकार में बदल गया। अचानक से हाथी को गुस्सा आ गया और वो बेकाबू हो गया।

हाथी ने ऑटो चालक पर ऐसा हमला किया कि गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को तेजी से वायरल हो रहा है। आज इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।

सोमवार को यूजर्स ने किए ये कमेंट

हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स भी इस हादसे पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…दुखद, जानवर को प्यार करना भारी पड़ गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे खतरनाक जानवरों के नजदीक जाना ही बेवकूफी है। इक ने लिखा थोड़ा सा प्यार दिखाना जान ले गया, भाई के परिवार को संभलने की शक्ति भगवान दे ऐसी प्रार्थना है।

ये है पूरा मामला

चंदन नगर क्षेत्र अंतर्गत राजनगर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक राजनगर निवासी विजय होलकर (49) पिता लक्ष्मणराव के रूप में हुई। शाम करीब 4.30 बजे उज्जैन से कुछ साधु एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने हाथी लेकर इंदौर आए थे। कार्यक्रम के बाद वे हाथी को इलाके में घुमा रहे थे। इसी दौरान विजय हाथी को गुड़ खिलाने लगा तभी हाथी ने हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों और महावत ने विजय को किसी तरह हाथी से बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा लेकिन परिवार निजी अस्पताल ले गया, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन का कहना है कि डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी टूटने और सीने में गंभीर चोटें आने के कारण मौत होना बताया।

मां का इकलौता सहारा था

मृतक के भाई संजय ने बताया कि विजय वृद्ध मां के साथ रहकर उनका ख्याल रखता था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा अलग रहते हैं। परिजन का आरोप है कि कार्यक्रम के बाद महावत सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर हाथी को रिहायशी इलाके में घुमा रहा था। पुलिस ने महावत को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाथी को पंचकुइया में बांध कर रखा था। आयोजनकर्ता लोग उसे ले गए। चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक कारोले ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

थोड़ा सा प्यार दिखाना पड़ा भारी

Updated on:
27 Jul 2026 12:52 pm
Published on:
27 Jul 2026 12:31 pm