इंदौर

सोने के रथ पर विराजे हनुमानजी, कड़कड़ाती ठंड में भी सुबह 5 बजे दर्शन करने पहुंच गए 5 लाख भक्त

Ranjit Hanuman- इंदौर में उमड़ा हनुमान भक्तों का सैलाब, रणजीत हनुमान की निकली ऐतिहासिक प्रभात फेरी

2 min read
Dec 12, 2025
रणजीत हनुमान के दर्शन करने पहुंच गए 5 लाख भक्त

Ranjeet Hanumanji- कड़कड़ाती ठंड में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब शायद ही कहीं उमड़ता हो। इंदौर में शुक्रवार को बाबा रणजीत की प्रभातफेरी में करीब 5 लाख भक्त शामिल हुए। हनुमान अष्टमी के मौके पर रणजीत हनुमान मंदिर से बाबा की यह यात्रा निकली। प्रभात फेरी सुबह 5 बजे शुरु हुई जो द्रविड़ नगर, महू नाका, दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए दोपहर करीब 12 बजे वापस मंदिर में ही आकर संपन्न हुई। भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि करीब 4.5 किमी का सफर तय करने में 7 घंटे लग गए।

रणजीत मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि प्रभातफेरी में राम दरबार, हनुमानजी और रणजीत लोक की 3 आकर्षक झांकियां बनाई गई थीं। 70 से भजन मंडलियां भी इसमें शामिल हुई। यात्रा में एक युवक 75 किलो का चोला धारण कर हनुमानजी की वेशभूषा में दिखाई दिया। प्रभात फेरी के बाद सवा लाख रक्षा सूत्र बांटने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

ये भी पढ़ें

MP में मंत्री की मुश्किलें बढ़ी, BJP हाईकमान तक पहुंचा मामला, नेमप्लेट पर पोती कालिख

कड़ाके की ठंड

सुबह शहर का न्यूनतम तापमान करीब 5.2 डिग्री सेल्सियस था। कड़ाके की ठंड पड़ रही थी लेकिन भक्तों के जोश पर इसका कोई असर नहीं दिखा। प्रभातफेरी में 5 लाख भक्त शामिल हुए।

15 वॉच टावर बनाए गए

प्रभातफेरी में लाखों भक्तों के आने का अनुमान था इसलिए पुलिस प्रशासन ने तगड़ी व्यवस्था कर रखी थी। भीड़ पर नजर रखने के लिए 15 वॉच टावर बनाए गए थे। 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए और 4 ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। एम्बुलेंस और 3 फायर ब्रिगेड भी तैयार रखी गई थीं।

ये भी पढ़ें

एमपी में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम का बड़ा फैसला, मंत्रियों को किया तलब, मची हलचल

Published on:
12 Dec 2025 08:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर