इंदौर

25 अक्टूबर से बदल जाएगा इंदौर एयरपोर्ट का शेड्यूल, ‘मुंबई- अहमदाबाद’ जाने वालों को बड़ी राहत

Flights: इंदौर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा, जिसमें अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान और मुंबई के लिए एयर इंडिया की नई सुबह की उड़ान शुरू होगी।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
फ्लाइट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
फ्लाइट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से लागू होने जा रहे विंटर शेड्यूल में यात्रियों को कई नए हवाई विकल्प मिलेंगे। अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान शुरू होगी, जबकि मुंबई के लिए एयर इंडिया सुबह 8 बजे नई उड़ान संचालित करेगी। दिल्ली की नियमित उड़ानों की संख्या दस से घटकर नौ रह जाएगी। गोवा और पुणे के रास्ते कोच्चि पहुंचने की कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इसके अलावा नवी मुंबई, अबूधाबी, जबलपुर, नागपुर और जयपुर की उड़ानों के समय में बदलाव होगा। करीब एक दर्जन उड़ानों के समय में फेरबदल से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी।

अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान

अहमदाबाद के लिए वर्तमान में संचालित दोनों उड़ानों के समय में बदलाव होगा। दोनों उड़ानें आधा घंटा पहले रवाना होंगी। 25 अक्टूबर से तीसरी सीधी उड़ान भी शुरू होगी। यह उड़ान अहमदाबाद से रवाना होकर दोपहर 12.05 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से अहमदाबाद के लिए वापसी शाम 5 बजे होगी।

अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान

अहमदाबाद के लिए वर्तमान में संचालित दोनों उड़ानों के समय में बदलाव होगा। दोनों उड़ानें आधा घंटा पहले रवाना होंगी। 25 अक्टूबर से

पुणे की देर रात और सुबह की उड़ानें बंद

पुणे के लिए इंडिगो की देर रात और सुबह संचालित होने वाली उड़ानें विंटर शेड्यूल में बंद हो जाएंगी। इनके स्थान पर दोपहर की उड़ान शुरू होगी। इंडिगो की उड़ान 6ई 6192 इंदौर से दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर 2.05 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में उड़ान 6ई 6191 दोपहर 2.45 बजे पुणे से रवाना होकर शाम 4 बजे इंदौर पहुंचेगी।

नई उड़ान का विकल्प

मुंबई जाने वाले यात्रियों को एयर इंडिया की नई उड़ान का विकल्प मिलेगा। कंपनी विंटर सीजन से सुबह 8 बजे मुंबई के लिए तीसरी उड़ान शुरू करेगी। दूसरी ओर, दिल्ली रूट पर अभी नियमित रूप से संचालित दस उड़ानों की संख्या 25 अक्टूबर से नौ रह जाएगी।

गोवा होकर कोच्चि, पुणे से भी मिलेगा रास्ता

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमपी-सीजी) के अध्यक्ष अमित नवलानी ने बताया कि गोवा होकर कोच्चि जाने वाली उड़ान इंदौर से शाम 5.25 बजे रवाना होकर शाम 7 बजे गोवा पहुंचेगी। यहां से रात 8 बजे कोच्चि के लिए रवाना होकर रात 9.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में कोच्चि से दोपहर 1.20 बजे उड़ान रवाना होकर दोपहर 3.10 बजे गोवा पहुंचेगी। वहां से शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। पुणे होकर भी कोच्चि पहुंचने का विकल्प मिलेगा। इंदौर से रात 10.25 बजे उड़ान रवाना होकर 11.40 बजे पुणे पहुंचेगी। यहां से रात 12.40 बजे कोच्चि के लिए रवाना होकर विमान रात 2.25 बजे पहुंचेगा।

नवी मुंबई की उड़ान रात में

विंटर शेड्यूल में इंडिगो की नवी मुंबई के लिए सुबह 9 बजे जाने वाली उड़ान रात में चलेगी। जबलपुर की उड़ान बंद होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर-अबूधाबी उड़ान रात की जगह सुबह चलेगी। यह इंदौर से सुबह 8.40 बजे रवाना होगी और वापसी में शाम 4.45 बजे आएगी। गोवा, दिल्ली, अहमदाबाद, नागपुर और जयपुर की उड़ानों के समय में भी बदलाव होगा।

Updated on:
19 Oct 2026 09:35 am
Published on:
19 Oct 2026 09:35 am