इंदौर

एमपी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, प्रदेशभर में पसरा शोक, बेटे के विदेश से आने पर होगा अंतिम संस्कार

Ashwini Joshi - प्रदेशभर में कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास स्थान पर एकत्रित हो गए , परिजनों के अनुसार बेटे के विदेश से आनेपर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2 min read
May 08, 2026
Former Congress MLA from Indore Ashwini Joshi passes away

Ashwini Joshi मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है। इंदौर के पूर्व विधायक अश्विनी जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता थे और पूर्व मंत्री महेंद्र जोशी के भतीजे थे। परिजनों ने बताया कि अश्विनी जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज हृदयगति रुकने से उनकी सांसें थम गईं। कांग्रेस नेता के रूप में मालवा निमाड़ और खासतौर पर इंदौर की राजनीति में उनका खासा वर्चस्व था। अश्विनी जोशी के देहांत पर प्रदेशभर में कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास स्थान पर एकत्रित हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बेटे के विदेश से आनेपर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इलाके के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे होने व इंदौर की राजनीति में परंपरागत रूप से पारिवारिक दखल होने से अश्विनी जोशी का कांग्रेस में बड़ा प्रभाव था

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मुस्लिमों ने दिया बीजेपी का साथ, सीएम का बड़ा बयान

अश्विनी जोशी इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से विधायक रहे थे। यहां से वे 5 बार विधानसभा चुनाव लडे जिनमें से 3 बार जीते और 2 बार हारे। कांग्रेस नेता के रूप में क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे। पूर्व मंत्री और इलाके के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे होने व इंदौर की राजनीति में परंपरागत रूप से पारिवारिक दखल होने से अश्विनी जोशी का कांग्रेस में बड़ा प्रभाव था।

सुबह करीब 8 बजे अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका

66 वर्ष के अश्विनी जोशी काफी समय से बीमार थे। उनका उपचार भी चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद अश्विनी जोशी को सुबह करीब 8 बजे अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टरों की टीम ने अश्विनी जोशी को बचाने के लिए खासा जोर लगाया लेकिन उनकी सांसे नहीं लौट सकीं

परिजनों ने बताया कि हार्टअटैक आते ही उन्हें तुरंत शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने अश्विनी जोशी को बचाने के लिए खासा जोर लगाया लेकिन उनकी सांसे नहीं लौट सकीं।

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा अभी विदेश में, बेटे के आने के बाद ही अश्विनी जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा

अश्विन जोशी विधायक और कांग्रेस नेता के रूप में आमजनों के हितों के लिए बेहद मुखर रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही
निवास पर समर्थक उमड़ने लगे हैं। हालांकि अश्विनी जोशी के अंतिम संस्कार में विलंब होने की बात कही जा रही है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा अभी विदेश में है। बेटे के आने के बाद ही अश्विनी जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मैं आज नेता नहीं… केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक ट्वीट
Published on:
08 May 2026 11:59 am
Also Read
View All