इंदौर

Gold Silver Rate: क्यों महंगा हो रहा सोना…? 2 लाख रुपए तक जा सकती है चांदी

Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। जानिए क्यों बढ़ रहें हैं दाम...।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2025, 12:43 PM IST
Gold Silver
Gold Silver (फाइल फोटो)

Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खरीददारों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना 4018.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 49.89 डॉलर प्रति औंस पर रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी बनी रहने से घरेलू बाजार में आरटीजीएस पर सोना 1100 रुपए बढ़कर 1,25900 रुपए दस ग्राम व चांदी 3000 रुपए उछलकर 1,66000 रुपए किलो के स्तर पर जा पहुंची है।

इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 1,26900 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 1,15000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 1,66000 व टंच 1,66000 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 1,25900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 1,66000 रुपए किलो रही।

चांदी हो सकती है 2 लाख के पार

Gold Silver Rate

क्यों लगातार बढ़ रहा है सोना?

एक्सपर्ट के अनुसार बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। अमरीका में सरकारी शटडाउन, महंगाई का दबाव और डॉलर की कमजोरी ने सोने को और मजबूत किया है। आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने हाल ही में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक कठिन दौर से गुजर रही है। वहीं, कई देशों के केंद्रीय बैंक भी लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। रूस पर लगे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद कई देशों ने सोने को अपनी फॉरेन एसेट्स का सेफ विकल्प मानना शुरू किया है।

क्यों महंगी हो रही है चांदी?

चांदी के दाम इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं, और इसकी बड़ी वजह घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार है। दुनियाभर में चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड, यानी उद्योगों में इस्तेमाल बढ़ गया है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक और सोलर सेक्टर में। इसी कारण इसकी कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। भारत में भी चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Updated on:
12 Oct 2025, 12:43 PM IST
Published on: