इंदौर

Heavy Rainfall: चक्रवात फिर एक्टिव, 7-8-9 अगस्त को बारिश की चेतावनी

Heavy Rainfall: IMD के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, मुरैना, उमरिया, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 3:52 PM IST
heavy rain
heavy rain

Heavy Rainfall: मध्य प्रदेश में रौद्र मानसून के तेवर तेज बने हुए है। अगस्त की शुरुआत से प्रदेश में सक्रिय चक्रवात ऊपरी हिस्सों की ओर बढ़ गया, जिससे प्रदेश के खासतौर से पूर्वी हिस्से में बारिश से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

मंडला में 12, छिंदवाड़ा में 8 और भोपाल में शाम तक 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। भोपाल में दिन में कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें भी पड़ीं। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान टीकमगढ़ के बसवाहा में करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि 124 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश हुई। श्योपुर से कोटा हाईवे जलमग्न होने के कारण यहां यातायात पिछले तीन दिनों से प्रभावित है।


इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, मुरैना, उमरिया, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी की स्थिति भी बनी रहेगी।

अभी भारी बारिश से राहत

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ और उार पूर्व, राजस्थान और उससे सटे उार पश्चिमी मप्र में जो डिप्रेशन था वह अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है। इससे भारी बारिश से थोड़ी राहत रहेगी। वहीं दो दिनों बाद बंगाल की खाड़ी की ओर एक और सिस्टम सक्रिय होगा। इससे पूर्वी मप्र में फिर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

पूर्वी मप्र में 19%, पश्चिमी में 26% अधिक

प्रदेश में अब तक औसत से 22% अधिक बारिश हो चुकी है। सीजन में प्रदेश में अब तक 621 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक सामान्य बारिश 507.2 मिमी होनी चाहिए। प्रदेश में पूरे सीजन में बारिश का कोटा 949.5 मिमी है। पूर्वी क्षेत्र में 19% और पश्चिमी में 26% अधिक बारिश हो चुकी है। आगामी दिनों में पूर्वी हिस्सों में दोबारा बारिश होगी।

Updated on:
28 Oct 2024, 3:52 PM IST
Published on: