
Rain Alert
Rain Alert: भोपाल में तेज बारिश ने शहर के प्रमुख जलस्रोत का जलस्तर तेजी से बढ़ाया है। दो दिन के अंदर ही बड़ा तालाब का जलस्तर 1664.70 फीट पर पहुंच गया है। पिछले 48 घंटे में लगभग डेढ़ फीट पानी बड़ा तालाब में बढ़ा है। कोलांस नदी के कैचमेंट एरिया में हो रही तेज बारिश के चलते बड़ा तालाब में प्रति घंटे जल भराव हो रहा है।
नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने कहा कि जरूरत पडऩे पर सोमवार शाम तक भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं। इधर, कोलार डैम का जलस्तर 458.42 पर पहुंच गया है। अधिकतम जलस्तर 463 मीटर है। जल संसाधन विभाग ने कहा है कि कोलार का जलस्तर खतरे के निशान बड़ा तालाब का फैलाव: बड़ा तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है बैरागढ़ के पास तालाब का पानी। इंदौर हाईवे को क्रॉस कर चिरायु अस्पताल परिसर की तरफ पहुंच गया है। ड्रोन फोटो: रजत शर्मा से ऊपर आते ही गेट खोल देंगे।
बड़ा तालाब में बढ़ते पानी के लेवल के चलते शनिवार को निगम महापौर मालती राय, एमआईसी मेंबर रङ्क्षवद्र यति, एसई उदित गर्ग भदभदा डैम पहुंचे और पानी के लेवल के बारे में जानकारी ली। महापौर राय ने बताया, बड़ा तालाब में पानी तेजी से बढ़ रहा है। कैचमेंट एरिया और कोलांस नदी की तरफ 2 से 3 घंटे तेज बारिश हो जाती है तो भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ सकते हैं।
सीहोर से होते हुए कोलांस नदी का पानी बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। भदभदा डैम में ढाई फीट पानी और आते ही गेट खुल जाएंगे। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे। राजाभोज के जमाने से कोलांस, बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से जुड़े हैं।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ग्वालियर, सागर, जबलपुर, श्यौपुरकलां, शिवपुरी, बुरहानपुर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, सीधी, सागर, नरसिंहपुर में भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।
Updated on:
28 Oct 2024, 4:09 PM IST
Published on:
28 Jul 2024, 8:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.