ICC Women's World Cup Match 2025: इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने जा रहा है वर्ल्ड कप, वीमेन मैच के लिए टिकट प्राइस लिस्ट जारी, सबसे महंगा से लेकर सबसे सस्ता, जानें कितनी है कीमत..
ICC Women's World Cup Match 2025: शहर के होलकर स्टेडियम में होने वाले आइसीसी विश्वकप महिला मैचों के लिए मप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट दर मंगलवार को घोषित कर दी है। सबसे महंगा टिकट 525 रुपए का और सबसे सस्ता टिकट 100 रुपए का होगा।
होलकर स्टेडियमइंदौर में 24 सितंबर 2023 को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पुरुषों का वनडे हुआ था, जिसमें न्यूनतम टिकट 524 थी, जबकि सबसे हाइएस्ट टिकट 6273 रुपए थी।
1. ईस्ट-वेस्ट स्टैंड लोअर : 100 रुपए
2. ईस्ट-वेस्ट लेवल वन : पहला फ्लोर : 130 रुपए, दूसरा फ्लोर : 140 रुपए, तीसरी फ्लोर : 160 रुपए
3. ईस्ट-वेस्ट लेवल सेकंड : पहला फ्लोर : 120 रुपए, दूसरा फ्लोर : 130 रुपए, तीसरा फ्लोर : 140 रुपए
4. साउथ पैवेलिन फस्र्ट लेवल : 525 रुपए
5. साउथ पैवेलियन सेकंड लेवल : पहला फ्लोर : 210 रुपए, दूसरा फ्लोर : 260 रुपए, तीसरा फ्लोर : 320 रुपए
पहला मैच- 01 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
दूसरा मैच 06 अक्टूबर : साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड
तीसरा मैच 19 अक्टूबर : भारत-इंग्लैंड
चौथा मैच 22 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड
पांचवां मैच 25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका