इंदौर

छेड़छाड़ की शिकायत की तो सरेराह पकड़ा हाथ, फिर फाड़ दिए युवती के कपड़े

विजय नगर इलाके का मामला, आरोपियों को हिरासत में लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 2:04 PM IST
indore
छेड़छाड़ की शिकायत की तो सरेराह फाड़े युवती के कपड़े

इदौर. विजय नगर क्षेत्र में युवती का पीछा कर नाबालिग शादी के लिए परेशान करता। युवती ने पुलिस को शिकायत की तो उसे फटकार मिली। बदला लेने के लिए सरेराह युवती के कपड़े फाड़े और बचाने आए जीजा से मारपीट की।

विजय नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर नाबालिग, उसके भाई रितिक, सुल्तान के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है। युवती ने इस साल 10 वीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्राइवेट फॉर्म भरा है। तीन माह से नाबालिग उसका पीछा कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता। गुरुवार रात वह युवती को परेशान कर रहा था। युवती के साथ उसके जीजा भी थे। युवती ने डॉयल 100 को सूचना दी तो पुलिस ने नाबालिग को फटकार लगाई।

युवती को लगा कि वह हरकत नहीं करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार रात युवती बहन के घर से खाना खाकर जीजा के साथ लौट रही थी, तभी तीनों आरोपियों ने रोक लिया। जीजा से मारपीट की। युवती वहां से जाने लगी तो उसका हाथ पकडक़र रोका फिर कपड़े फाड़ दिए। हंगामा होने पर लोग आए तो तीनों भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Updated on:
11 Aug 2019, 2:04 PM IST
Published on: