30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग का मुंह कमोड में डालकर बनाया वीडियो, गुंडे मुख्तियार के अब तक नहीं टूटे मकान

गुंडे मुख्तियार के दो मकान और तीन टीन शेड नहीं टूटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 1:51 PM IST

indore

वाह री पुलिस ! जो आरोपी जमानत पर छूट गया, अब उसकी हत्या व धोखाधड़ी मामले में तलाश

इंदौर. नाबालिग का मुंह कमोड में डालकर वीडियो बनाने वाले गुंडे मुख्तियार के दो मकान व 3 टीन शेड टूटना रह गए हैं। पुलिस चाहती है, तोड़े गए निर्माणों को नगर निगम सुरक्षित कर ले, ताकि फिर कोई कब्जा नहीं करे। गुंडे के खिलाफ एक डॉक्टर ने भी शिकायत की है।

विजय नगर पुलिस ने मुख्तियार को शनिवार को कोर्ट में पेश किए। नए मामलो में उसे 13 अगस्त तक रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके बैंक खातों की जानकारी ले रही है। गुंडे के साथ धोखाधड़ी में आरोपी पंकज खंडेलवाल की भी पुलिस को तलाश है। उसे भी कब्जों की जानकारी है। एमआईजी पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेजा था। हत्या व धोखाधड़ी केस में जब पुलिस उसकी जेल में गिरफ्तारी लेने गई तो पता चला, उसकी जमानत हो चुकी है। अब उसे तलाश जा रहा है। मुख्तियार के खिलाफ डॉ. नीरज गुप्ता ने भी कब्जे की शिकायत की है। उसकी जांच पुलिस कर रही है।

जेल से नेटवर्क चला रहे बदमाशों का दूसरे जिले में होगा ट्रांसफर, संपत्ति की बनाई जा रही सूची

बदमाश मुख्तियार के अवैध कब्जे से लाखों की आमदनी की बात सामने आने के बाद पुलिस ने शहर के नामी गुंडों की निगरानी शुरू कर दी है। जेल के अंदर से नेटवर्क चला रहे बदमाशों को दूसरे जिले में ट्रांसफर कराया जाएगा। बदमाश व उनके साथियों की हरकतों पर नजर रखने के साथ ही उनकी आय के स्रोत भी तलाशे जा रहे हैं। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने अफसरों को इसके निर्देश दिए हैं।

क्राइम ब्रांच जिला-सेंट्रल जेल में बंद बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। अफसरों को पता चला है, जेल में बंद बदमाश गुर्गों की मदद से प्रॉपर्टी पर कब्जे व वसूली का नेटवर्क चला रहे हैं। एसएसपी ने एसपी (पूर्व व पश्चिम) से हेमंत यादव, बब्बू-छब्बू, महेंद्र सोलंकी, सोनू चौरसिया, जफर खान, सत्यनारायण लुनिया, हबला-बबला, विक्की रघुवंशी आदि के खिलाफ शिकायतों के आधार पर जानकारी जुटाकर पेश करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के मुताबिक, बदमाशों द्वारा कब्जाई जमीन को मुक्त कराया जाएगा।?