इंदौर

इंडिया और न्यूजीलैंड टीम पहुंची इंदौर, हेड कोच गौतम गंभीर ने किए महाकालेश्वर दर्शन

MP news: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे सीरीज का निर्णायक मैच 18 जनवरी को इंदौर में, पहुंची टीमें, मैंच से पहले महाकाल भस्म आरती में दिखे हेड कोच गौतम गंभीर।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
वन डे सीरीज क्रिकेट मैच खेलने इंदौर पहुंची इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम, आज सुबह महाकाल के दर्शन करने पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर। (photo:patrika)

MP news: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में क्रिकेट मैच खेला जाने वाला है। इसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी इंदौर पहुंच चुके हैं। वहीं शुक्रवार की सुबह इंडिया टीम के हेड कोच महाकालेश्वर मंदिर में नजर आए। वे भस्म आरती में शामिल हुए और महाकाल के दर्शन किए। मैच से पहले उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनके साथ शीतांशु ने भी मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में सुबह 4 बजे से 6 बजे तक दो घंटे महाकाल की शरण में बिताए। फिर महाकाल से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना भी की।

ये भी पढ़ें

Ladli Behna Yojana- आज लाड़ली बहनों के खाते में आएगी 32वीं किस्त, सीएम करेंगे 1836 करोड़ ट्रांसफर

महाकाल मंदिर की दहरी के दर्शन कर नंदी पर चढ़ाया जल

आरती के बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर नंदी पर जल भी चढ़ाया। इसके बाद मंदिर समिति की और सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने गंभीर और शीतांशु का सम्मान भी किया।

बोले- फिर बुलाएंगे महाकाल तो फिर आऊंगा

इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि महाकाल ने आज उन्हें दर्शन करने बुलाया ये उनका सौभागमय है। वे यदि फिर मुझे बुलाएंगे तो मैं फिर आउंगा। यही नहीं गंभीर ने इस दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। बता दें किगौतम गंभीर 5 महीने पहले भी सपरिवार महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

वन-डे सीरीज का निर्णायक मैच खेलने दोनों टीमें पहुंची इंदौर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे सीरीज का निर्णायक मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके लिए गुरुवार को दोनों टीमें पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, कोच गौतम गंभीर और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल व हैंड्री निकोलस नजर आए। आगे न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल, पिछे हैंड्री निकोलस।

Published on:
16 Jan 2026 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर