इंदौर

Flight : एमपी से शिर्डी-वाराणसी के लिए फिर शुरू होगी फ्लाइट!

Flight : इंदौर को फिर से शिर्डी-वाराणसी लाइट मिलने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपी-सीजी के सचिव ने इस संबंध में जानकारी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 11:31 AM IST
Flight

Flight : 30 मार्च से देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट(Devi Ahilyabai Holkar Airport) से संचालित होने वाली फ्लाइट का समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। बड़ी संख्या में इंदौर को नई फ्लाइट मिल रही हैं। इसके अलावा भी और फ्लाइट मिलने की उमीद है। ट्रेवल एजेंट एयरलाइंस कंपनी के संपर्क में हैं। इंदौर को फिर से शिर्डी-वाराणसी फ्लाइट(Varanasi Flight )मिलने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपी-सीजी के सचिव ने इस संबंध में जानकारी दी है।

विंटर शेड्यूल में दोनों फ्लाइटें हुई थी बंद

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपी-सीजी के सचिव अमित नवलानी ने बताया, इंडिगो द्वारा पूर्व में शिर्डी(Shirdi flight) और वाराणसी की फ्लाइट(Varanasi Flight) का संचालन किया जा रहा था, लेकिन किसी कारण से बीते विंटर शेड्यूल में इन दोनों फ्लाइट को बंद कर दिया था। अब फिर से ये शुरू की जा सकती हैं।

मुंबई फ्लाइट की मांग

शिर्डी(Shirdi flight) और वाराणसी के अलावा मुंबई के लिए भी मांग की गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस इसे शुरू कर सकता है। मुंबई के लिए 6 फ्लाइट का संचालन पहले से हो रहा है। इसके अलावा और फ्लाइट की आवश्यकता है।

Updated on:
27 Mar 2025, 11:31 AM IST
Published on: