26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वंदे भारत एक्सप्रेस से आसान होगा 2 राज्यों का सफर, जल्द शेड्यूल होगा जारी

Vande Bharat Express : लखनऊ से भोपाल जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने एमपी-यूपी दोनों राज्यों की राजधानी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की योजना बनाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 27 Mar 2025, 8:53 AM IST

new Vande Bharat trains

वंदे भारत ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

Vande Bharat Express : लखनऊ से भोपाल जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने एमपी-यूपी दोनों राज्यों की राजधानी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन में चेयर कार सीटिंग वाले 8 कोच होंगे और करीब 564 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। भोपाल रेल मंडल के मुताबिक जल्द ही नए रैक उपलब्ध हो जाएंगे। इसके बाद नियमित शेड्यूल जारी होगा।

ये भी पढें - एमपी में ‘डबल हीट वेव’का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

इन स्टेशनों पर रुकेगी!

इससे भोपाल(MP News) से लखनऊ की यात्रा करीब 6 से 7 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। अभी अन्य ट्रेनों से 9 से 12 घंटे लगते हैं। यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलेगी। यह बीना, झांसी और कानपुर रेलवे स्टेशनों पर रुक सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ भोपाल वंदे भारत ट्रेन आठ कोच की चेयर कार होगी। नई वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच अपडेट किए जा चुके हैं। ट्रेन में प्रोटेक्शन सिस्टम कवच लगाया गया है। वंदेभारत एक्सप्रेस 4.0 में बिजली की खपत एक चौथाई कम हो जाएगी। नए कोच में एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास सीटों के पास बैग मिलेगा। सीटों के आसपास ज्यादा जगह होगी।

मैहर में 15 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

पश्चिम मध्य रेलवे ने चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर श्रद्धालुओं को सुविधा दी है। 30 मार्च से 12 अप्रेल तक मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है।

इस निर्णय से मैहर के मां शारदा देवी दर्शन को आने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।