Indore Gold Rate एमपी में सोना फिर महंगा हुआ है।
Indore Gold Rate Indore Gold Market Indore Gold Price Indore Gold Rate Today : एमपी में सोना फिर महंगा हुआ है। केंद्रीय बजट पेश होने के दिन से घट रहे सोने के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इंदौर सराफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई। सप्ताह के अंत में इंदौर में सोना केडबरी के दाम नकद में 71300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। चांदी चौरसा भी 84000 रुपए किलो पर पहुंच गई। इस बीच बजट में कस्टम ड्यूटी घटाने के बाद सोने की पहली खेप 29 जुलाई को आएगी।
इंदौर में शनिवार को सोने के दामों में खासी वृद्धि हुई। चांदी के भाव भी उछले। सराफ बाजार में सोने के भाव में 650 प्रति तोला और चांदी के दाम में 550 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई। व्यापारियों ने बताया कि इंदौर में सप्ताह के अंत में सोना केडबरी नकद में 650 रुपए उछलकर 71300 रुपए तोला के भाव पर जा पहुंचा। चांदी चौरसा के दाम 84000 रुपए प्रति किलो हो गए।
इंदौर सराफा बाजार के प्रमुख कारोबारियों ने सोने और चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी के कारण भी बताए। सराफा व्यापारियों के अनुसार विदेशों में मजबूती, सोने चांदी के दामों में इजाफे की सबसे प्रमुख वजह रही। कीमतें बढ़ने का बाजार पर भी असर देखा गया, ग्राहकी कम रही।
डॉलर में मजबूती, छोटे निवेशकों की लेवाली, सटोरियों की सौदे बाजी से सोना-चांदी वायदा उछला। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को उछाल देखा गया जिसका असर स्थानीय बाजार पर देर रात ही दिख गया था।
कामेक्स पर सोना वायदा 13 डालर बढ़कर 2387 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी वायदा 27.92 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसका असर इंदौर सहित भारतीय बाजारों में शनिवार को दिखाई दिया।
इस बीच घटी कस्टम ड्यूटी के साथ सोने की पहली आयातित खेप सोमवार को आएगी। कारोबारियों ने बताया कि बजट में घटी हुई ड्यूटी पर सोने और चांदी का पहला कंसाइमेंट 29 को भारत आने की संभावना है।
इंदौर बाजार के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 71200
सोना (आरटीजीएस) 70400
सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 65000 रुपए तोला
शुक्रवार को सोना 70600 रुपए पर बंद
चांदी चौरसा नकद 84000
चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 83200
चांदी टंच 84100 रुपए प्रति किलो
चांदी सिक्का 950 रुपए प्रति नग
शुक्रवार को चांदी चौरसा नकद 83350 रुपए