इंदौर

इंदौर में वॉशरूम से मिला हिडन कैमरा, सफाईकर्मी रोज रिकॉर्ड करता था वीडियो

Hidden Camera : इंदौर के एक शोरूम के वॉशरूम से हिडन कैमरा मिला है। सफाईकर्मी ने उस हिडन कैमरे को चोरी छिपे लगाया था। आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

2 min read
इंदौर के शोरूम में वॉशरूम से मिला हिडन कैमरा (Photo Source- Patrika)

Hidden Camera :मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जजीरवाला चौराहे पर स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स के पब्लिक बाथरूम से एक हिडन कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि, ये खूफिया कैमरा कॉम्प्लेक्स के सफाई कर्मचारी द्वारा ही लगाया गया था। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल से बाथरूम के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि, कॉमन बाथरूम में खूफिया कैमरा छिपाने वाला सफाई कर्मी कॉम्प्लेक्स की महिला कर्मचारियों और यहां आने वाली अन्य महिलाओं का बाथरूम यूज करते समय वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था, जो वीडियो उसे उचित लगता उसे अपने मोबाइल में सेव भी कर लेता था। फोन से बरामद हुए संदिग्ध वीडियो ने ही आरोपी के जुर्म का पर्दाफाश किया है। वहीं मामला सामने आने के बाद कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया है। क्योंकि, कॉम्प्लेक्स में कई बड़े शोरूम और बड़े दफ्तर हैं, जिनमें कई हाईप्रोफाइल लोग भी रोजाना आते-जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला जांच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

सागर में उग्र हुआ नई शराब दुकान का विरोध प्रदर्शन, महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, दुकान में तोड़फोड़

सफाई कर्मी का मोबाइल चेक करते ही मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि, कॉम्प्लेक्स संचालक ने 3 अप्रैल को बाथरूम में लगा खूफिया कैमरा देखकर जब्त किया था। संचालक ने आंतरिक जांच शुरू की। सभी कर्मचारियों से पूछताछ शुरु की गई। संदेह होने पर एक सफाई कर्मचारी शुभम का मोबाइल चेक किया गया, जिसमें कई वीडियो मिले। बाथरूम के खूफिया कैमरा लगाने वाला पकड़ाते ही शोरूम में हड़कंप मच गया। इसके बाद शोरूम संचालक ने इसकी शिकायत तुकोगंज थाने में दर्ज कराई।

सफाई के बहाने जाकर लेडीज बाथरूम में लगाया कैमरा

पुलिस पूछताछ में पता चला कि, सफाई कर्मचारी शुभम हर रोज सुबह बाथरूम की सफाई करते वक्त चुपचाप से खूफिया कैमरा लगा आता था। इसी तरह शोरूम बंद होने से पहले उस कैमरे को निकाल लाता। फिर घर जाकर उसका डाटा अपने फोन में कॉपी कर लेता था। क्योंकि, स्पाई कैमरे की मेमोरी ज्यादा नहीं थी, इसलिए वो लगभग रोजाना डेटा कॉपी करता था। फिलहाल, शोरूम संचालक की शिकायत और दिए गए सबूतों के आधार पर तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया मोबाइल और डिवाइस

मामले को लेकर तुकोगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज जितेंद्र यादव का कहना है कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कथित तौर पर वॉशरूम में डिवाइस लगाने की बात कबूल कर ली है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल और डिवाइस ज़ब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

यादव ने ये भी बताया कि, आरोपी को करीब एक महीने पहले ही सफाईकर्मी की नौकरी पर रखा गया था। पूछताछ में पता चला है कि, उसने संदिग्ध डिवाइस पकड़े जाने से दो दिन पहले ही लगाया था। उसके फ़ोन से दो वीडियो बरामद हुए हैं। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 और 79 के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मकसद, डेटा लीक की संभावना और यह पता लगाया जा सके कि, क्या इस मामले में उसके साथ कोई और भी शामिल था?

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों के काम की खबर, 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग, 10 से गेहूं खरीदी, इन किसानों को मिलेगा प्राथमिकता

Published on:
06 Apr 2026 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर