
खुरई में उग्र हुआ नई शराब दुकान का विरोध प्रदर्शन (Photo Source- Input)
Liquor Shop Protest Turn Violent :मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई नगर में शराब दुकान खोले जाने को लेकर शुरु हुए महिलाओं के विरोध प्रदर्शन ने उग्र और हिंसक रूप धारण कर लिया है। आक्रोशित भीड़ ने न सिर्फ शराब दुकान में तोड़फोड़ कर दी, बल्कि खबर ये भी है कि, प्रदर्शनकारियों और पुलिस टीम के बीच तीखी झड़प भी हुई है। बताया जा रहा है कि, शांतिपूर्ण चल रहे इस विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप उस समय धारण कर लिया, जब एक प्रदर्शनकारी महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी के थप्पड़ जड़ दिया।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल, थप्पड़ जड़ने वाली महिला के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस थप्पड़कांड ने मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खासा बवाल खड़ा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, खुरई नगर में तलैया के सामने स्थित ग्राउंड में नई शराब दुकान खोली जा रही हैस जिसे लेकर क्षेत्रीय महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। जैसे ही दुकान का संचालन शुरू हुआ, बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध दर्ज कराने मौके पर पहुंच गईं। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया। हालात यहां तक बिगड़ गए कि, महिलाओं की आक्रोशित भीड़ ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने दुकान में रखी शराब की पेटियां सड़क पर फेंककर नष्ट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, महिलाओं ने इस दौरान करीब 25 पेटी शराब नष्ट कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थिति संभालने भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जब महिलाओं को समझाते हुए शांत कराने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी महिलाएं पुलिस से उलझ पड़ीं। इसी दौरान भीड़ में से एक महिला ने आगे बढ़कर समजाने का प्रयास कर रही ऑन-ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिसकर्मी को थप्पड़ लगते ही पुलिस टीम ने इसका विरोध किया, जिसपर स्थिति इस कदर बिगड़ी कि, इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। पुलिस ने सभी उपद्रवियों के खिलाफ आगजनी, बलवा (दंगा करने), सरकारी कार्य में बाधा डालने और ऑन - ड्यूटी पुलिसकर्मी से मारपीट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवी भीड़ से निशानदेही की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
06 Apr 2026 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
