इंदौर

एमपी को बड़ी सौगात, इंदौर से जल्द दौड़ेगी एक और सुपर ट्रेन, सामने आया अपडेट

Indore Jaipur Vande Bharat देश के दो बड़े राज्यों को जल्द ही एक और सुपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2024, 7:02 PM IST
Indore Jaipur Vande Bharat Train Indore MP Shankar Lalwani Railway Minister Ashwini Vaishnav
Indore Jaipur Vande Bharat Train Indore MP Shankar Lalwani Railway Minister Ashwini Vaishnav

Indore Jaipur Vande Bharat Train Indore MP Shankar Lalwani Railway Minister Ashwini Vaishnav देश के दो बड़े राज्यों को जल्द ही एक और सुपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है। यह वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन एमपी और राजस्थान में दौड़ेगी। मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर और राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस ट्रेन को जल्द शुरु करने के लिए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने पहल की है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान के यात्रियों के लिए जयपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। रेलवे की तरफ से जयपुर इंदौर वंदेभारत एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके रैक भी जयपुर पहुंच चुके हैं। जयपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक जयपुर के ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं पर इसे अभी तक चालू नहीं किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के लिए अहम इस वंदेभारत को जल्द शुरु करने के लिए अब इंदौर सांसद शंकर लालवानी सक्रिय हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इंदौर जयपुर वंदेभारत ट्रेन जल्द चालू करने की मांग की। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री ने भी सांसद को इंदौर जयपुर वंदेभारत एक्सप्रेस के जल्द प्रारंभ होने के संबंध में आश्वस्त किया।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इंदौर से उज्जैन के बीच भी नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने इंदौर से दिल्ली और इंदौर से मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की भी मांग की है।

इस बीच जयपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के संबंध में यह बात भी सामने आई है कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन ही चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंदौर और जयपुर के बीच का करीब 625 किलोमीटर का सफर यह वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 8 घंटे में तय कर लेगी।

एमपी को इसके अलावा एक और वंदे भारत मिलने वाली है। दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस जबलपुर से रायपुर तक चलेगी। जबलपुर रायपुर वंदेभारत एमपी को छत्तीसगढ़ से सीधे जोड़ेगी।

Updated on:
3 Aug 2024, 7:02 PM IST
Published on: