8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी का बंदर जैसा बच्चा! एमपी में मेमने को देखने उमड़े लोग, बता रहे चमत्कार

Goat child Puniyavat of Alirajpur नवजात मेमने को देखने उमड़े लोग जहां इसे चमत्कार बता रहे हैं वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि आनुवांशिक कारणों से मेमने का मुंह ऐसा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Jul 2024, 7:30 PM IST

Goat child looks like a monkey in Puniyavat of Alirajpur

Goat child looks like a monkey in Puniyavat of Alirajpur

Goat child looks like a monkey in Puniyavat of Alirajpur - एमपी में एक बकरी ने बंदर जैसा बच्चा जन्मा है। नवजात मेमने का पूरा शरीर बकरी जैसा ही है पर उसका मुंह कुछ कुछ बंदर जैसा नजर आ रहा है। बंदर जैसी सूरत वाले इस मेमने को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। नवजात मेमने को देखने उमड़े लोग जहां इसे चमत्कार बता रहे हैं वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि आनुवांशिक कारणों से मेमने का मुंह ऐसा हुआ है।

प्रदेश के आलीराजपुर जिले में यह विचित्र घटना हुई। यहां के पुनियावाट गांव में एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके हाथ पैर सहित पूरा शरीर तो बकरी का ही है पर उसका मुंह बंदर जैसा दिख रहा है। नवजात मेमने को देखने पर एकाएक वह बंदर के बच्चे जैसा ही नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : एमपी को एक और सौगात, जल्द दौड़ेगी जयपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, पहुंचा रैक

पुनियावाट के निवासी इडु के यहां बकरी ने इस मेमने को जन्म दिया है। जन्म होने के बाद जैसे ही परिजनों ने मेमने को देखा तो हैरान रह गए। मेमने का धड़ तो बकरी जैसा ही है पर चेहरा और आंखें बंदर जैसी हैं। नवजात मेमने को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी इडु के घर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : एमपी के मंत्री से बीजेपी नेता ने की 5 लाख की डिमांड! संगठन मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

विचित्र मेमने को देखकर जहां अधिकांश लोग हैरत जता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे चमत्कार भी बता रहे हैं। इधर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलाबसिंह सोलंकी के अनुसार अनुवांशिक कारणों से बकरी ने ऐसा मेमना जन्मा है, यह कोई चमत्कार नहीं है। डॉ. गुलाबसिंह सोलंकी के मुताबिक प्रजनन प्रक्रिया के दौरान या गर्भकाल में कई बार ऐसे स्थिति बन जाती है।