इंदौर

Indore Lok Sabha Seat Result 2024 : इंदौर में बना दोहरा रिकॉर्ड, भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की रिकॉर्ड जीत, NOTA ने भी रचा इतिहास

Indore Lok Sabha Seat Result 2024 : इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश की सबसे निर्णायक जीत हासिल की है। उन्हें चुनाव में 12, 26, 751 वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी संजय सोलंकी को मात्र 51, 659 वोट मिले हैं। लालवानी ने रिकॉर्ड 11.50 लाख वोटों से जीत हासिल की है।

3 min read

Indore Lok Sabha Seat Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान देशभर की चर्चा का विषय बनी मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर की लोकसभा सीट ने मतदान में भी दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहला रिकॉर्ड तो ये कि देश के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार है कि नोटा पर रिकॉर्ड 2,18, 674 वोट पड़े हैं। वहीं, दूसरा रिकॉर्ड ये है कि भाजपा सांसद और लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देशभर में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है।

आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को चुनाव में निर्णायक रूप से 12 लाख 26 हजार 751 वोटों के जरिए जीत हासिल हुई है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बसपा उम्मीदवार संजय सोलंकी को रिकॉर्ड 11, 75, 092 लाख मतों से हराया है। लालवानी ने जीत का जो मार्जिन बनाया है, वो भी अपने आप में न टूटने वाला बड़ा रिकॉर्ड है।

इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल

प्रचार के बीच भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी

दकअसल, इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन चुनाव प्रचार के बीच ही उन्होंने अपना नाम वापस लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। तभी से कांग्रेस पार्टी यहां लोगों से NOTA के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। यही कारण है कि इस बार यहां NOTA ने अपने आप में ये बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।

यहां NOTA ने बनाया रिकॉर्ड

इंदौर ने इस बार देशभर में अबतक के सबसे अधिक नोटा वोटों का रिकार्ड कायम किया है। बता दें कि, इंदौर सीट पर पड़े नोटा मतों ने 2, 18, 674 का आंकड़ा पार किया है। बता दें कि अबतक देश में सबसे ज्यादा नोटा मतों का रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम था। यहां साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 51,660 वोट पड़े थे। वहीं, अब इंदौर सीट पर पड़े मतों ने अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे शायद अगले कई सालों तोड़ा जाना संभव नहीं है।

नेहरू स्टेडियम में हुई काउंटिंग

बता दें कि शहर के नेहरू स्टेडियम में मंगलवार की सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम की बारी आई। नेहरू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी करीब 700 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों को सौंपी थी। मतगणना के लिए विधानसभा वार कुल 169 टेबल लगाई गई। इन टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतगणना हुई। मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई। गर्मी को देखते हुए हर मतगणना केंद्र में एसी, कूलर, पंखे, मेडिकल कीट आदि की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि जरूरी व्यवस्थाएं भी रखी गई थीं।

सुबह से सज गया भाजपा कार्यालय

मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम के ठीक सामने ही भाजपा कार्यालय बना हुआ है। भाजपा कार्यालय को भगवा रंग से सजाया गया है। कार्यालय में बड़ी संख्या में सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। इसलिए मुख्य प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी संजय सोलंकी रहे। उन्हें मतदान में 51659 वोट मिले हैं।

Updated on:
04 Jun 2024 05:03 pm
Published on:
04 Jun 2024 05:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर