इंदौर

राजा के भाई का हिला देने वाला खुलासा, कहा- SP ने नहीं उठाया फोन….

Indore Missing Couple: गाजीपुर से सोनम रघुवंशी के गिरफ्तार होने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मेघालय सरकार और वहां के पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। ( Sonam Raghuvanshi arrested)

2 min read
Jun 09, 2025
Indore Missing Couple Sonam Raghuvanshi arrested (फोटो सोर्स- ANI Hindi News)

Indore Missing Couple: शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी उत्तरप्रदेश में मिली। बताया जा रहा है कि सोनम उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे में मिली है जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। अब इस मामले की जानकारी मृतक राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मेघालय सरकार और वहां के पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। (Sonam Raghuvanshi arrested)

अबतक नहीं मिली पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट- राजा का भाई विपिन

मेघालय मर्डर केस में मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि हमने यूपी पुलिस से संपर्क किया जहां हमें पता चला कि वो गाजीपुर में मिली है। मृतक के भाई ने बताया कि सोनम ने सरेंडर नहीं किया है उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने मेरे भाई की पीएम रिपोर्ट अबतक नहीं सौंपी है। मेघालय के सीएम कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24 घंटे काम कर रही है, लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ कोई जानकारी साझा नहीं की।'

तबतक आरोपी नहीं मानूंगा जब उसके मुंह से न सुनू- विपिन

राजा के भाई ने बताया कि उनकी आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई से गोपाल से बात हुई है। विपिन ने कहा कि 'हम तब तक इस बात से सहमत नहीं होंगे कि सोनम आरोपी है, जब तक वह यह बात कबूल नहीं कर लेती। दोनों अपनी शादी में बेहद थे. मैंने कभी दोनों को लड़ते नहीं देखा। राजा के भाई ने कहा कि 'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए।' विपिन ने आगे कहा कि हमें नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची. हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें।

सोनम ने हायर किए थे किलर

मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी थी कि राजा की पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। रातभर छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीजीपी ने बताया कि एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया है। नोंगरांग ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए मध्य प्रदेश से 3 हत्यारों को भाड़े पर लिया था। उन्होंने कहा अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अब भी जारी है।

सोनम ने घर पर की थी बात, पुलिस को था शक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कुछ समय पहले ही अपने घर में बात की थी। पुलिस सोनम के घरवालों के फोन पर पैनी नजर बनाई हुई थी। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने घर से बात करने के दौरान सरेंडर शब्द का इस्तेमाल किया था।

Updated on:
09 Jun 2025 12:57 pm
Published on:
09 Jun 2025 12:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर