इंदौर

कंफर्म टिकट का बढ़ेगा चांस, इंदौर, रतलाम और उज्जैन से गुजरेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार तक जाएंगी

Special Trains : त्योहार और शादी-विवाह के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे 6 विशेष ट्रेनें चला रही है। ये ट्रेनें इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नागदा और दाहोद से होकर यूपी-बिहार के गोरखपुर, बरौनी और रक्सौल समेत प्रमुख शहरों तक जाएंगी। इससे यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प बनेंगे।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 4:49 PM IST
Special Trains
6 विशेष ट्रेनें चला रही है पश्चिम रेलवे (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News : त्योहारी सीजन के साथ-साथ विवाह के शुभ मुहूर्त होने से ट्रेनों में बढ़े यात्रियों के अधिक दबाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने मध्य प्रदेश के इंदौर समेत कई जिलों से गुजरने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत देने वाली व्यवस्था की है। भारतीय रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों को जाने वाली 6 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

इनमें से डॉ. आंबेडकर नगर से गोरखपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन इंदौर स्टेशन होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी, जबकि बाकी ट्रेनों का सीधा फायदा रतलाम, उज्जैन, नागदा और दाहोद के यात्रियों को मिलेगा।

कंफर्म टिकट और यात्रा के अतिरिक्त विकल्प

मीडिया से बाचटीत के दौरान रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि, इन विशेष ट्रेनों की आवाजाही 22 नवंबर से अलग अलग तारीखों नें शुरु हो रही है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, बरौनी और समस्तीपुर की यात्रा करने वाले लोगों को कंफर्म टिकट और सफर का अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे।

इंदौर होते हुए गोरखपुर रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी नंबर 09327 डॉ. आंबेडकर नगर-गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर यानी आज शाम 06 बजे इंदौर जिले के डॉ. आंबेडकर नगर से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन शाम 6:30 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी, यहां 10 मिनट के ठहराव लेने के बाद 6:40 बजे यहां से रवाना होगी। फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और उज्जैन के रास्ते ये गाड़ी मंगलवार रात 01 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

अहमदाबाद-बरौनी रूट पर दो विशेष ट्रेने चलेंगी

वहीं, गाड़ी नंबर 09459 अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल 22 नवंबर को तड़के 01 बजे अहमदाबाद से चलेगी। ये सुबह 6.50 बजे रतलाम और 7.48 बजे नागदा स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन रात 08 बजे बरौनी पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त, गाड़ी नंबर 05226 अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल 24 नवंबर को दोपहर 01 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर दाहोद, रतलाम, नागदा और उज्जैन के रास्ते गुरुवार तड़के 03 बजे बरौनी पहुंचेगी।

बांद्रा-वलसाड से गोरखपुर और रक्सौल के लिए खास ट्रेन

गाड़ी नंबर 09171 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर सुबह 4.30 बजे बांद्रा से शुरु होगी, जो दोपहर 2.30 बजे रतलाम और 3.23 बजे नागदा पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी नंबर 09137 वलसाड-रक्सौल स्पेशल 22 नवंबर को रात 10.20 बजे वलसाड से चलकर अगले दिन सुबह 5.25 बजे रतलाम और 6.53 बजे नागदा स्टेशन पर ठहराव लेगी।

23 नवंबर से चलेगी उधना-गोरखपुर स्पेशल

गाड़ी नंबर 05018 उधना-गोरखपुर स्पेशल 23 नवंबर को दोपहर 03 बजे उधना से रवाना होगी। ये ट्रेन रात 9.28 बजे रतलाम और 10.23 बजे नागदा होते हुए अगली रात को 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी नंबर 05017 गोरखपुर-उधना स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 7.35 बजे गोरखपुर से शुरु होगी, उसी क्रम में वापस लौटेगी।

Updated on:
22 Nov 2026, 4:49 PM IST
Published on: