इंदौर

इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट, 2 घंटे में महाकुंभ 2025 में होंगे आप, जानें पूरा शेड्यूल

Indore Prayagraj Flight Booking: एलाइंस एयर ने इंदौर से प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए सीधी फ्लाइट की घोषणा कर दी, शेड्यूल भी जारी किया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 12:05 PM IST
Indore Prayagraj Dierct Flight
Indore Prayagraj Direct Flight for Mahakumbh 2025

Indore Prayagraj Flight Booking: प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए एलाइंस एयर ने इंदौर से सीधी फ्लाइट की घोषणा की है। अब 2 घंटे में दोनों शहरों के बीच उड़ान भरी जा सकेगी। 10 जनवरी से हर शनिवार को इंदौर से और हर सोमवार को प्रयागराज से रात में उड़ान संचालित की जाएगी। एयरलाइंस से इसकी बुङ्क्षकग शुरू कर दी है। उड़ान कुंभ के लिए ही शुरू की गई है।

इंदौर प्रयागराज सीधी फ्लाइट

इंदौर से प्रयागराज के लिए 11, 18 और 25 जनवरी और प्रयागराज से इंदौर के लिए 13, 20 और 27 जनवरी के लिए बुकिंग की जा सकेगी। एलाइंस एयर ने प्रयागराज के लिए जिस उड़ान की घोषणा की है, वह रोजाना दिल्ली आने-जाने वाली उड़ान है। दिल्ली से इंदौर आकर सीधे प्रयागराज के उड़ान भरी जाएगी। इसी तरह प्रयागराज से इंदौर आकर उड़ान दिल्ली रवाना होगी। इंदौर से प्रयागराज के लिए यह सीधी उड़ान होगी।

प्रयागराज उड़ान का शेड्यूल

इंदौर-प्रयागराज : उड़ान संख्या 9आई-342 प्रत्येक शनिवार को उड़ान रात 8.05 बजे रवाना होगी और रात 10. 05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

प्रयागराज-इंदौर : उड़ान संख्या 9आई-340 प्रत्येक सोमवार को शाम 7.40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी और रात 9.40 बजे इंदौर आएगी

दिल्ली के लिए नया शेड्यूल जारी

दिल्ली से इंदौर : उड़ान संख्या 9आई-627 शाम 5.30 बजे दिल्ली से उड़कर 7.40 बजे इंदौर आएगी।

इंदौर से दिल्ली : उड़ान संख्या 9आई-628 रोजाना रात 8.25 बजे इंदौर से उड़कर रात 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।


Updated on:
9 Jan 2025, 12:05 PM IST
Published on: