
Saurabh Sharma Case: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि परिवहन विभाग के आरक्षक सौरभ शर्मा की डायरी में भाजपा नेताओं और सरकार के मौजूदा व पूर्व मंत्रियों के नाम हैं। सार्वजनिक किया जाना चाहिए। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि डायरी और सौरभ दोनों के अस्तित्व खतरे में हैं। पटवारी ने दोहराया कि सौरभ की जान को खतरा है। उसकी गिरफ्तारी हो और उसे सुरक्षा मिले। उन्होंने डायरी की जांच की बात भी कही।
आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से भ्रष्टाचार का जो आलम है, इस तरीके से मध्य प्रदेश का चेहरा काला हो रहा हैं। यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर सीएम के बयान के बाद पटवारी ने कहा, संतोषजनक है कि सरकार कचरा जलाने पर पुनर्विचार कर रही है। यह लोगों के लिए स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने का मुद्दा है।
कार्रवाई के 15 से ज्यादा दिन गुजरने के बाद भी सौरभ का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि सौरभ के राजदार चेतन सिंह गौर से लोकायुक्त की टीम का संपर्क टूट गया है। लोकायुक्त की टीम 31 दिसंबर को सौरभ के मां का बयान लेने घर गई थी। उसके बाद टीम चेतन से भी पूछताछ करना चाह रही थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उसने अपना नंबर बंद कर लिया है।
Updated on:
4 Jan 2025, 1:24 PM IST
Published on:
4 Jan 2025, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.