देश का सबसे स्वच्छ इंदौर शहर 'एयर क्वालिटी इंडेक्स' सुधारने की कवायद में जुट गया है। इसे एक मुहिम के तहत शुरु किया गया है। इसके लिए शहर के चौराहों पर 'सिग्नल ऑन इंजन ऑफ' अभियान चलाया जा रहा है।
इंदौर. लगातार छह बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम करने वाला इंदौर एक कदम आगे बढ़कर अब आसमान की सफाई करने की तैयारी में जुट गया है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये बात सच है अब देश का सबसे स्वच्छ इंदौर शहर का 'एयर क्वालिटी इंडेक्स' सुधारने की कवायद में जुट गया है। इसे एक मुहिम के तहत शुरु किया गया है। इसके लिए शहर के चौराहों पर 'सिग्नल ऑन इंजन ऑफ' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चौराहों पर रेड लाइट होते ही गाड़ी का इंजन बंद करने की अपील की जा रही है।
बता दें कि, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के जारी नियमों में इस बार से हवा की क्वालिटी की शर्त को भी शामिल किया गया है। इस नियम के तहत अब देश के हर शहर को वहां की आबोहवा के आधार पर भी स्वच्छता की रैंकिंग दी जाएगी। इस शर्त पर काम करने के लिए इंदौर ने सबसे पहले तैयारी शुरू कर दी है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधारने के मुहिम चलाई जा रही है। इसमें शुरुआती अभियान में शहर के चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के रेड होते ही वाहन चालकों से इजन बंद रखने की अपील की जा रही है। क्योंकि, वाहन चलने से ज्यादा उसके खड़े रहने के दौरान इंजन अधिक स्मोक करता है, जिससे एक स्थान पर अधिक पॉल्यूशन हो जाता है।
सांसद और नगर निगम कमिश्नर ने की मुहिम की शुरुआत
शहर में इस अभियान की शुरुआत नगर निगम द्वारा शुरू की गई है। इसे शहर के विजयनगर चौराहे पर सांसद शंकर लालवानी और नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने लोगों को समझाइश देकर शुरु किया है। सांसद लालवानी ने लोगों से अपील करने के दौरान वाहन चालकों को गुलाब का फूल भी दिये। इसके साथ ही कार चालकों से सीट बेल्ट बांधने और टू-व्हीलर चालकों से हेलमेट पहनने की भी अपील की। बता दें कि, शहर का एयर पॉल्यूशन इंडेक्स कंट्रोल करने की मुहिम नगर निगम, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस मिलकर चला रहा है।
19 चौराहों पर सिग्नल ऑन-इंजन ऑफ
शहर के 19 चौराहे पर बुधवार से शुरू हुई मुहिम अगले 15 दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे के बीच वॉलेंटियर इंजन बंद करने की अपील कर रहे हैं। चौराहों पर खड़े इन बॉलंटियर्स के हाथों तख्तियां भी हैं, जिसमें जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, चौराहों पर रुकने के दौरान अगर वाहन चालक इंजन बंद करेंगे तो शहर में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी तक की कमी आएगी। इंदौर में अगले दो से तीन महिने में एयर क्वालिटी इडेक्स का स्तर 51 से 100 के बीच लाने का प्रयास किया जाएगा। मौजूदा समय में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से अधिक है।
उर्फी जावेद के ये लुक्स देखकर आाप भी रह जएंगे हैरान- देखें Video