क्या कोई इंसान दो जानवरों के मात्र खेलने से इतना भी नाराज हो सकता है कि, उसकी जान ले ले? बुधवार की दोपहर शहर में यही हुआ। यहां फीमेल डॉग के मालिक ने स्ट्रीट डॉग को लाठी से पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। इसपर भी उसे सुकून नहीं मिला तो उसने भारी पत्थर डॉग के सिर पर पटक दिया, जिससे डॉग की मौके पर ही मौत हो गई। मामले का इतना स्पष्ट खुलासा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी से हुआ। फिलहाल, घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, लेकिन वीडियो इतना मार्मिक हो कि, हम आपको नहीं दिखा सकते।