इंदौर

जानिए किन जगहों पर जाकर आप बनवा सकते हैं ‘आयुष्मान कार्ड’

कार्ड बनाने के लिए सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया....

2 min read
May 24, 2021
Ayushman Card

इंदौर। बीते दिनों मोदी सरकार ने देश के बड़े गरीब तबके को मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Card) (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी PM-JAY ) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को बड़े अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों आयुष्मान योजना का फायदा हर एक तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर प्रशासन व नगर निगम अफसरों ने बैठक की।

IMAGE CREDIT: patrika

दस्तावेजों के संबंध में भी दिए निर्देश

सिटी बस ऑफिस में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। जिला समन्वयक विवेक सिंह द्वारा कार्ड बनाने के लिए सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी निर्देश दिए। निगम उपायुक्त नरेंद्र शर्मा ने बताया, नगरीय सीमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ऐसे गरीब पात्र परिवार जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, ऐसे लगभग 55 हजार परिवारों के निगम मुख्यालय एवं 19 जोनल कार्यालयों के माध्यम से कार्ड निःशुल्क बनाए जाएंगे।

कराना होगा वैरीफिकेशन

आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत हितग्राहियों को आधार कार्ड, समग्र आइडी कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी जोनल कार्यालय अथवा निगम मुख्यालय स्थित एनआरवाई मुख्यालय पहुंचकर दस्तावेज उपलब्ध करवाकर आधार वेरिफिकेशन करवाना होगा, ताकि कार्ड बनाया जा सके। इस कार्ड से 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज कराया जा सकेगा। बैठक में निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर पवन जैन न और अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव 5 उपस्थित थे।

Published on:
24 May 2021 03:44 pm
Also Read
View All