इंदौर

दूधवाले को दिल दे बैठी युवती, मंदिर में रचाई शादी, अब कराई FIR

एक बार युवती ने किया था दूध का ऑनलाइन पेमेंट..तभी से शुरु हुई बातचीत प्यार में बदली..
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2022, 6:01 PM IST
online_payment.jpg

इंदौर. इंदौर में ऑनलाइन पेमेंट से शुरु हुई एक प्रेम कहानी पहले तो शादी तक पहुंची और अब थाने तक पहुंच चुकी है। लव मैरिज करने के बाद अब पति पत्नी को छोड़कर मुंबई भाग गया और न तो उसका फोन उठा रहा है और न ही उससे बात कर रहा है जिससे परेशान युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिस युवक से युवती ने लव मैरिज की थी वो उसके घर दूध देने के लिए आता था और एक बार दूध का ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।

ऑनलाइन पेमेंट से आशिकी की शुरूआत
25 साल की माहिरा (बदला हुआ नाम) बीकॉम ग्रेजुएट है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर पर हिमांशु जोशी दूध देने के लिए आता था। साल 2021 में उसने एक बार हिमांशु को दूध का ऑनलाइन पेमेंट किया था और तभी हिमांशु ने उसका नंबर सेव कर लिया था। बाद में हिमांशु उसके स्टेटस पर कमेंट कर अक्सर उसकी तारीफ करता था। जिसके कारण दोनों के बीच बातचीत शुरु हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। माहिरा ने बताया कि परिवारवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो उसने हिमांशु से अगस्त 2021 में मंदिर में शादी कर ली।

शादी के बाद नहीं ले गया घर, अब हुआ फरार
माहिरा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि शादी के बाद हिमांशु ये कहकर उसे अपने घऱ नहीं ले गया था कि कुछ दिनों में परिवारवालों से बात कर उन्हें राजी कर लेगा और फिर धूमधाम से घर ले जाएगा। लेकिन कुछ दिन बाद ही मुंबई चला गया। काफी दिनों तक जब हिमांशु से बात नहीं हुई तो माहिरा परेशान होकर उसके घर पहुंच गई। जहां परिवार के लोगों ने भी उसे हिमांशु के मुंबई में होने के बारे में बताया। माहिरा का कहना है कि हिमांशु अब न तो उसका फोन उठा रहा है और न ही उससे बात कर रहा है।

Published on: