इंदौर

टॉयलेट में ब्राउन शुगर का नशा कर रहा था शख्स, पुलिस ने बना लिया वीडियो

Indore News : शौचालय में ब्राउन शुगर का नशा करते पकड़ाया युवक। पीछा कर रही पुलिस ने वीडियो बना लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर नशा मुहैया कराने वाला भी पकड़ाया।
2 min read
Indore News
शौचालय में ब्राउन शुगर का नशा करते पकड़ाया युवक (Photo Source- Video Screenshot)

Indore News :मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद नशे की सौदागरी तेजी से फल फूल रही है। इसी नशे की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोहल्ला मीटिंग भी की जा रही है। इसी मोहल्ला मीटिंग में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने न सिर्फ एक युवक का पीछा किया बल्कि उसे नशा करते पकड़ भी लिया।

बता दें कि, पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी शहर के सुलभ शौचालय में जाकर दरवाजा बंद कर ब्राउन शुगर का नशा कर रहा था। रेकी करने वाले पुलिसकर्मी ने सबूत के तौर पर उसका वीडियो भी बना लिया है। युवक जिस व्यक्ति से नशे का टोकन खरीदता था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, डीलर के पास से ब्राउन शुगर भी जब्त की है।

ISIC अस्पताल के पीछे नशाखोरी

मामले को लेकर टीआई सुशील पटेल का कहना है कि, आरोपी लोकेश बाथम निवासी नंदानगर को टीम ने ब्राउन शुगर का नशा करते पकड़ा है। हाल ही में मोहल्ला मीटिंग ली गई थी, जिसमें कुछ लोगों ने बताया था कि, ईएसआईसी अस्पताल के पीछे कुछ लोग बैठकर नशा करते हैं। विरोध करने पर उत्पात मचाते हुए पत्थर भी फेंकते हैं। टीम ने वहां निगरानी शुरू की। टीम की नजर आरोपी लोकेश पर थी। पता चला कि, वो इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास सुलभ शौचालय में गया है।

पुलिस ने शौचालय की दीवार पर से रिकॉर्ड किया वीडियो

लोकेश को ट्रेस करने के बीद उसका पीछा किया गया। इस दौरान उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया। आरोपी एक शौचालय में चला गया। पीछा कर रहे पुलिसकर्मी ने टॉयलेट की दीवार पर से देखा तो आरोपी अंदर बैठकर नशा कर रहा था। पुलिसकर्मी ने सबूत के तौर पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसमें पता चला कि शौचालय जाने के बहाने लोकेश वहां ब्राउन शुगर का नशा कर रहा है। किसी को संदेह न हो इसलिए उसने वॉशरूम का फ्लश भी चलाया। शौचालय से बाहर निकलते ही पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

बड़े तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस पूछताछ की गई कि, लोकेश ब्राउन शुगर किससे लाता है तो उसने एक मोबाइल नंबर दिया। बताया गया कि, उक्त नंबर पर कॉल करने पर सामने से एक शख्स ब्राउन शुगर का टोकन देने आता है। टीम ने लोकेश की मदद से कारसदेव नगर निवासी पवन ठाकुर को बुलाया। आरोपी पवन बताए स्थान पर करीब 7.5 ग्राम ब्राउन शुगर का टोकन लेकर पहुंचा। टीम ने उसे भी मामले में आरोपी बनाया है। पवन का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। पवन से पूछताछ में नशे की खरीदी और बिक्री करने वालों के नाम मिले हैं। अब पुलिस बड़े तस्करों की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
05 May 2026 12:35 pm
Published on:
05 May 2026 12:35 pm