इंदौर

ग्वालियर-चंबल में बाढ़ का असर : कई ट्रेने की गईं निरस्त, कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बने बाढ़ के हालात को देखते हुए कई ट्रेनों की समय सारणी में हदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 7:08 PM IST
News
ग्वालियर-चंबल में बाढ़ का असर : कई ट्रेने की गईं निरस्त, कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट

इंदौर/ उत्तरी मध्य प्रदेश में जारी बारिश से ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्पन्न हुए बाढ़ के हालात देखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे ने बारिश और जलभराव के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया है।


इन ट्रेनों के लिये जारी हुए आदेश

गुरुवार को इंदौर से चंड़ीगढ़ की और जाने वाली इंदौर-चंडीगढ़ स्पेशल (09307) ट्रेन को डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेन मक्सी से होते हुए गुना, बीना, झांसी होकर रवाना होगी। इसके अलावा, रतलाम-इंदौर-ग्वालियर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा भिंड स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 6 अगस्त तक नहीं चलेगी।


ये ट्रेनें निरस्त की गईं हैं:

-01126-ग्वालियर-इंदौर-रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को निरस्त रही।

ये ट्रेने डाइवर्ट की गईं हैं:

-इंदौर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन बुधवार को वाया चित्तौड़गढ़, अजमेर, फुलेरा, मेड़ता रोड होकर रवाना हुई।

41 साल बाद हाकी टीम ने रचा इतिहास - देखें Video

Updated on:
5 Aug 2021, 7:08 PM IST
Published on: