इंदौर

‘मां बीमार है और मुझे 3 हजार नकद चाहिए, मैं ऑनलाइन देता हूं…’ ठगी का नया खेल उजागर

MP News: मेडिकल स्टोर संचालक से ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर ठगी कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

2 min read
May 17, 2026
defrauding a medical store (Photo Source: AI Image)

MP News: शहर के पलासिया क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर ठगी की वारदात हो गई। बाइक सवार एक आरोपी ने कहा कि मां बीमार है, तीन हजार नकद चाहिए, मैं ऑनलाइन रुपए डाल देता हूं। रुपए लेने के बाद आरोपी ने ऑनलाइन राशि भेजने का मैसेज दिखाया और साथी के साथ बाइक पर चंपत हो गया।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना पलासिया पुलिस के मुताबिक ठगी की वारदात टेलीफोन नगर चौराहा स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर गत दिवस सुबह 11:50 बजे हुई। फरियादी फरियादी विजय पिता गोपालदास अग्रवाल निवासी अग्रवाल नगर की रिपोर्ट पर अज्ञात दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल महंगा, इंदौर में 60% तक बढ़ेगा ‘बसों का किराया’

मजबूरी देखकर रुपए कैश दे दिए

फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं दुकान पर बैठा काम कर रहा था। तभी बाइक पर दो लड़के मेडिकल स्टोर के सामने नाकोड़ा एवरेस्ट नमकीन के पास आकर रुके। एक युवक गाड़ी पर बैठा रहा और दूसरा अंदर आकर बोला कि मेरी मां बीमार है, एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। उसने कहा कि मैं आपको ऑनलाइन पेमेंट कर दूंगा, आप मुझे कैश तीन हजार रुपए दे दो। मैंने उसकी मजबूरी देखकर रुपए कैश दे दिए। युवक ने मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल पर रुपए क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज भेजा और साथी के साथ बाइक तेजी से चला गया। बाद में मेरे भतीजे ने बताया कि पेमेंट नहीं आया तो इस पर वारदात का पता चला। पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

शेयर मार्केट के नाम पर 7.23 लाख की ठगी

कनाडिय़ा क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7.23 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की वारदात फरियादी तरुण पिता ओमप्रकाश चौहान निवासी मानवता नगर के साथ 24 अप्रैल 2025 को हुई। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी अभिषेक पाल, निवासी मजरे आलमपुर, रायबरेली (उप्र) के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को आरोपी मेरे घर के पास मिला था।

उसने कहा कि मैं एंजल ब्रोकिंग एप्लीकेशन के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करता हूं। इसमें इन्वेस्ट करो तो कई गुना मुनाफा मिलेगा। मैंने विश्वास में आकर 24 अप्रैल 2025 से 4 अक्टूबर 2025 तक आरोपी को कुल 7,23,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके स्क्रीनशॉट भी मेरे पास हैं। 4 अक्टूबर 2025 को रुपए लेने के बाद आरोपी फोन उठाना भी बंद कर दिया और निवेश की गई राशि भी वापस नहीं दी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले बेटे ने भी की थी खुदकुशी
Published on:
17 May 2026 05:44 pm
Also Read
View All