इंदौर

MP Election 2023 : सांवेर, महू को छोड़ हर विधानसभा में बढ़ा आधी आबादी का वोट

जिले की सभी विधानसभाओं में 2018 के चुनाव से 2.3 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान...
less than 1 minute read
Nov 21, 2023
women_votes_increased_on_indore_assembly_constituencies.jpg

इस बार के चुनाव में सांवेर व महू विधानसभा में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत कम रहा है। जिले की शेष सभी सीटों पर महिलाओं ने मतदान में ज्यादा रुचि दिखाई। आंकड़ों के मुताबिक, 2018 के चुनाव की तुलना में सांवेर में 0.27 तो महू में 2.5 प्रतिशत कम महिलाओं ने मतदान किया। हालांकि सभी सीटों पर 2.3 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। 2018 में मतदान प्रतिशत 71.45 था, जो 2023 में 73.75 प्रतिशत रहा। 2018 में जिले में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2479874 थी, जो 2023 में बढ़कर 2755433 हो गई। इस लिहाज से सभी 9 सीटों पर मतदाता बढ़ने के बावजूद मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव से कम रहा।

































































विधानसभा पुरुष मत प्रतिशत 2018/2023महिला मत प्रतिशत 2018/2023कुल मत प्रतिशत 2018/2023
देपालपुर84.22/84.8379.80/79.9782.08/82.42
सांवेर83.21/83.1877.46/77.1980.43/78.99
महू79.87/79.0778.08/75.5878.99/77.35
राऊ74.34/77.3372.62/74.6073.51/75.98
इंदौर-169.59/73.5367.57/70.5868.63/72.08
इंदौर-264.77/68.0763.60/66.6564.21/67.37
इंदौर-371.73/73.4767.40/69.0169.62/71.24
इंदौर-469.67/75.1964.53/69.3767.14/72.28
इंदौर-566.55/69.5563.82/66.2265.22/67.90

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: भाजपा के दिग्गजों के बूथ पर नहीं दिखा उत्साह, कांग्रेस के कद्दावरों के केंद्र पर 70% मतदान
ये भी पढ़ें : mp election 2023 मतदाता बोले-कर्तव्य निभाया, अब नई सरकार से उम्मीद, समाजोत्थान के काम करे

Updated on:
21 Nov 2023 07:36 am
Published on:
21 Nov 2023 07:33 am