28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के पर्यटकों को रेलवे का बड़ा तोहफा, हफ्ते में 5 दिन चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

Patalpani Kalakund Heritage Train : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा ट्रेन के संचालन को लेकर जारी हुए नए आदेश के तहत अब ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और रविवार के साथ मंगलवार और बुधवार को भी चलेगी।
2 min read
Google source verification
Patalpani Kalakund Heritage Train

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन (फोटो सोर्स: Patrika File)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले डॉक्टर अंबेडकर नगर (महू) के पर्यटन स्थल पातालपानी से कालाकुंड के बीच चलने वाली प्रदेश की एक मात्र हेरिटेज ट्रेन अब हफ्ते में तीन दिन के बजाय पांच दिन चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा ट्रेन के संचालन को लेकर सोमवार को नया आदेश जारी किया गया है।

लगातार बढ़ते पर्यटकों की संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से जारी नए आदेश के तहत अब ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और रविवार के साथ मंगलवार और बुधवार को भी चलाई जाएगी। इससे प्रकृति प्रेमियों को हफ्ते में पांच दिन पातालपानी - कालाकुंड के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

समय और टिकट शुल्क पर बदलाव नहीं

हालाकि, नए आदेश में ट्रेन के आने-जाने के समय और टिकट की कीमतों पर कोई बात नहीं की गई है, यानी इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। ट्रेन के अतिरिक्त दो दिन संचालन शुरू होने से पर्यटकों और यात्रियों के लिए इस पर्यटन क्षेत्र की यात्रा करना अधिक सुविधाजनक होगा। खासकर सप्ताहांत के अलावा मंगलवार और बुधवार को भी प्रकृति प्रेमी पर्यटक ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।

प्रकृति की गोद से गुजरती है हेरिटेज ट्रैन

पातालपानी से कालाकुंड के बीच करीब 9.5 किलोमीटर का रेल मार्ग प्राकृतिक वादियों के बीच से गुजरता है। इस ट्रैक को भी रेलवे द्वारा हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को घने जंगल, हरियाली, पहाड़ी इलाकों के साथ - साथ झरनों के मनोहारी दृश्य देखने को मिलता है।

आदेश से बढ़ेगी पर्यटकों की आवाजाही

हेरिटेज ट्रेन के संचालन के दिनों में बढ़ोतरी होने से पर्यटन की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। इससे पातालपानी और कालाकुंड के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ साथ व्यवसाय के अवसरों को और बढ़ावा मिलने की भी संभावना है।