इंदौर

Mp Holiday: लगातार 3 दिन बंद रहेंगे कोर्ट, नहीं होंगे कोई भी काम

Mp Public Holiday: आने वाले दिनों में कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम नहीं होंगे....

2 min read
Apr 01, 2026
Mp Public Holiday (Photo Source - Patrika)

Mp Public Holiday: आने वाले दिनों में अगर आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम करने है तो ये खबर आपके काम की है। जानकारी के लिए बता दें कि जिला न्याय पालिका में 3 से 5 अप्रैल तक लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा। यह जानकारी इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने दी। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कोर्ट से जुड़े किसी भी प्रकार के काम नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 4 अप्रैल को प्रथम शनिवार और 5 अप्रैल को रविवार होने के कारण जिला एवं सत्र न्यायालयों सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों में कामकाज बंद रहेगा। वहीं, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में भी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते अवकाश रहेगा। 4 अप्रैल को प्रथम शनिवार होने के कारण कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं होगा, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्य किए जाएंगे। 5 अप्रैल को रविवार के कारण पूर्ण अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें

1 अप्रैल से ‘2606 लोकेशन’ पर बढ़ेंगे जमीनों के रेट, 162 कॉलोनियां भी शामिल

अप्रैल में कई दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर अप्रैल में आपको बैंक से जुड़े काम कराने है तो जान लें कि कई दिन बैंकों में काम नहीं होगा। अप्रैल 2026 में बैंकों में काफी छुट्टियां रहेंगी। जानकारी के मुताबिक पूरे अप्रैल महीने में करीब 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम कराना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, ताकि आपको अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन तारीखों में बंद रहेंगे बैंक

  • 1 अप्रैल यानी आज बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। ग्राहकों के लिए काउंटर बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे (Good Friday) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) पर भी अवकाश रहेगा।
  • इसके अलावा अप्रैल महीने के चारों रविवार (5, 12, 19 और 26 तारीख) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा
  • 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को चौथा शनिवार होने के कारण इन दिनों को भी बैंक बंद रहेंगे।

टीचर्स की रहेगी छुट्टी

मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने लाखों छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी राहत दी है। बता दें कि विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी शासकीय स्कूलों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग अवसरों पर छुट्टियों का विस्तृत कैलेंडर (MP Holiday Calendar) जारी किया गया है।

इस फैसले से छात्रों और शिक्षकों को पूरे साल की छुट्टियों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्रों की गर्मी की छुट्टियां (ग्रीष्मकालीन अवकाश) की शुरूआत 1 मई 2026 से होगी। विद्यार्थियों का यह अवकाश 15 जून 2026 तक रहेगा। वहीं, शिक्षकों के लिए यह अवधि 31 मई 2026 तक निर्धारित की कई है। हर बार की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियां सबसे लंबी रहेंगी, जिससे छात्रों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

‘टीबी मरीजों’ के लिए स्वास्थ विभाग का बड़ा कदम, 5 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

Published on:
01 Apr 2026 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर