इंदौर

10,200 करोड़ की संपत्ति वाले विनोद अग्रवाल MP के सबसे बड़े दानवीर भी हैं, नंबर-1 पर कायम

Hurun India Report: कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल लगातार पांच बार से सबसे बड़े दानदाता भी हैं...। हर साल 19 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों के लिए दे देते हैं...।
2 min read
Sep 24, 2026
MP Hurun Rich List 2026
MP Hurun Rich List 2026- इंदौर के विनोद अग्रवाल लगातार पांच बार से अमीरों की लिस्ट में नंबर-1 बने हुए हैं। (फोटो-पत्रिका)

Hurun India Report:हुरून इंडिया रिच लिस्ट में मध्यप्रदेश का जलवा कायम है। मध्यप्रदेश के कारोबारियों ने इस लिस्ट में भी अपना दबदबा कायम रखा है। इंदौर विनोद अग्रवाल एक बार फिर सबसे एमपी के अमीर कारोबारी बन गए हैं। विनोद अग्रवाल की हर साल संपत्ति बढ़ रही है। खास बात यह है कि विनोद अग्रवाल मध्यप्रदेश के सबसे बड़े दानदाता भी हैं, जो हर साल 19 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों के लिए खर्च कर देते हैं। विनोद अग्रवाल के अलावा एमपी के चार कारोबारी भी इस सूची में शामिल हैं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में देश के कारोबारियों के साथ ही मध्यप्रदेश के पांच कारोबारी भी शामिल हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम कोल व्यापारी विनोद अग्रवाल है। इंदौर के विनोद कुमार अग्रवाल मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर हैं। 2022 से नंबर वन पर काबिज हैं। पिछले वर्ष की तुलना में संपत्ति 700 करोड़ बढ़ी है। कुल संपत्ति 9,500 करोड़ से बढ़कर 10,200 करोड़ हो गई है। देश में 365वीं रैंक है। अग्रवाल कोल और अब रियल एस्टेट क्षेत्र के जरिए वे इंदौर को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटे हैं। साल 2024 की लिस्ट में भी विनोद अग्रवाल एमपी के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में लिस्टेड हुए थे। 2022 और 2023 में संपत्ति 7100 करोड़ आंकी गई थी। जो 2024 में 400 करोड़ बढ़ गई।

पिछले साल 19 करोड़ दान कर दिए थे


इंदौर शहर के जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल सबसे बड़े दानवीर भी बने हुए हैं। 2024-2025 में वे 19 करोड़ की राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु कल्याण, गरीब और कुपोषण जैसे कार्यों में लगा चुके हैं। वे एमपी के सबसे अमीर होने के साथ ही परोपकार में भी नंबर वन बने हुए हैं। विनोद अग्रवाल ने पत्रिका से खास बातचीत में कहा था कि भगवान ने उन्हें सबकुछ दिया। अपनी कमाई से सभी को दूसरे के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। मैंने टाटा-बिड़ला को देखकर परोपकार का काम शुरू किया। ऐसे ही अन्य सक्षम लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए, इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है।

पत्रिका के कार्यक्रम में आए थे विनोद अग्रवाल


रैंक नाम शहर संपत्ति सेक्टर
365 विनोद अग्रवालइंदौर 10200 करोड़ एनर्जी
665 अनुराग मूंदड़ा इंदौर4800 करोड़ ग्रीन एनर्जी
852 दिलीप सूर्यवंशी भोपाल3500 करोड़ कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग
941 दिनेश पाटीदारइंदौर 3100 करोड़ इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स
1112 देवेंद्र जैन भोपाल 1200 करोड़ कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग






Updated on:
24 Sept 2026 01:56 pm
Published on:
24 Sept 2026 01:31 pm