
Tulsi silawat- आज नो कार डे मनाया जा रहा है। यह दिन पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मनाया जाता है। एमपी में नो कार डे के मौके पर अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजनों ने कार को छोड़कर दोपहिया वाहनों या सार्वजनिक यातायात सेवाओं से सफर किया। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा स्कूटी पर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव साइकिल पर नजर आए। एमपी के एक मंत्री ने भी कार की जगह ई रिक्शा और बस में सफर किया। हालांकि बाद में वे कार में बैठे देखे जिसपर हल्ला भी मचा।
नो कार डे पर एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी पेट्रोल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वे इंदौर स्थित अपने निवास से ई रिक्शा पर निकले। बाद में बस में सफर किया। हालांकि कुछ किमी दूर जाकर वे बस से उतर गए और कार में बैठकर भोपाल के लिए रवाना हो गए।
मंत्री तुलसी सिलावट अपने घर से राजवाड़ा तक ई रिक्शा से गए। यहां से बस में बैठे और देवगुराड़ा तक का सफर तय किया। प्रदेश के केबिनेट मंत्री को ई रिक्शा और बस का सफर करते देख मीडिया का जमावड़ा लग गया।
पहले ई रिक्शा और फिर बस से सफर करने के बाद मंत्री तुलसी सिलावट भोपाल के लिए कार में बैठकर ही रवाना हुए। वे बाईपास पर अपनी कार में सवार हो गए थे। ऐसे में मंत्री तुलसी सिलावट पर सवाल भी उठे। वे कुछ ही किमी तक
बस और ई-रिक्शा में चल सके और कार से ही आगे बढ़े।