इंदौर

20 मिनट बाद दूध लेकर लौटे बेटे तो फंदे पर लटके मिले पिता, कमरे में मिला मां का शव

mp news: कमरे में मिली टूटी हुई चूड़ियां, आशंका पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी।

2 min read
Mar 10, 2026
20 Minutes Later Son Returns home Finds Father Hanging and Mother's Body Found in Room

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में पति-पत्नी के शव मिले। पत्नी का शव घर के एक कमरे में पड़ा हुआ था जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपति के दो बेटे हैं जिनकी उम्र 17 साल और 13 साल है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें

शादी के 23 दिन बाद…पत्नी ने पति को मायके बुलाया और प्रेमी को दे दी ‘लोकेशन’

बेटों को दूध लेने भेजा

मृतक की पहचान एकनाथ वाघ (43) और पत्नी रोहिणी वाघ (38) के रूप में हुई है। एकनाथ ने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने दोनों बेटों को दूध लेने के लिए भेजा था। जब दोनों बेटे 20 मिनट बाद दूध लेकर वापस लौटे तो उनके सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका था। जब बेटे घर पहुंचे तो पिता को फांसी के फंदे पर लटका पाया। घर के कमरे में मां भी मृत पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

शुरुआती जांच में पता चला है कि एकनाथ वाघ पहले मैकेनिक था लेकिन कुछ समय पहले से वह शेयर मार्केट में काम करने लगा था। आशंका है कि आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान एकनाथ ने पहले पत्नी रोहिणी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार करीब डेढ़ साल से परदेशीपुरा में किराए के कमरे में रह रहा था। मृतक एकनाथ के भाई ने पुलिस को ये भी बताया है कि एकनाथ कर्ज के कारण लंबे समय से परेशान था।

ये भी पढ़ें

छाती पीट-पीटकर रोने वाली पत्नी ही निकली कातिल

Published on:
10 Mar 2026 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर