इंदौर

बॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉल नहीं उठाया तो मैसेज में लिखा-‘अब तुम खुश रहना’ और दे दी जान

MP News: 21 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, शेयर कंपनी में काम करती थी युवती, सुसाइड से पहले बॉयफ्रेंड को किया था वीडियो कॉल।

2 min read
Apr 23, 2026
indore
21 Year Old Girl Suicide After Messaging Boyfriend Now You Be Happy

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 21 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती को जब अपने कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजन ने कमरे में झांककर देखा तो वो फांसी पर लटकी नजर आई। परिजन तुरंत युवती को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने सुसाइड करने से पहले अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया था जिसमें उसने लिखा था कि अब तुम खुश रहना। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फांसी लगाकर की खुदकुशी

पुलिस ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में रहने वाली नम्रता रूबिन (21 वर्ष) ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खटखटाया तो परिजन ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजन ने मोबाइल पर फोन किया तो फोन अंदर ही बजता रहा लेकिन नम्रता ने फोन नहीं उठाया। परेशान होकर परिजन ने कमरे में झांका तो नम्रता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

बॉयफ्रेंड को मैसेज किया- 'अब तुम खुश रहना'

बताया गया है कि खुदकुशी करने से पहले नम्रता ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल को वीडियो कॉल किया था लेकिन विशाल ने वीडियो कॉल रिसीव नहीं किया इसके बाद नम्रता ने मैसेज में लिखा अब तुम खुश रहना और फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार नम्रता एक शेयर कंपनी में काम करती थी। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही थी। परिवार में नम्रता की दो छोटी बहनें भी हैं। नम्रता के इस तरह से खुदकुशी करने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतका नम्रता के कमरे में भी छानबीन की लेकिन वहां उसे कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल को जब्त कर उसकी कॉल डिटेल व मैसेज की जांच की जा रही है। मामले में युवक विशाल से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Published on:
23 Apr 2026 07:23 pm