इंदौर

भाजपा विधायक नाराज, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

mp news: विधायक ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं की तो होगा बड़ा आंदोलन।

2 min read
Mar 04, 2026
bjp mla mahendra hardia warns protest over illegal construction

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में विधानसभा क्रमांक-5 में अवैध निर्माण और कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विधायक महेंद्र हार्डिया ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है। विधायक महेन्द्र हार्डिया ने साफ-साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्थानीय पार्षदों और रहवासियों के साथ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक का कहना है कि कई कॉलोनियों में आवासीय भवनों में नियम विरुद्ध हॉस्टल, होटल संचालित हो रहे हैं जिनमें अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें

ससुर ने बहू से की जबरदस्ती, पति बोला- चुप रहो, तुम्हे विदेश ले चलूंगा…

नियम विरुद्ध चल रहे हॉस्टल, होटल

विधायक महेन्द्र हार्डिया का कहना है कि क्षेत्र की कई कॉलोनियों के आवासीय भवनों में नियम विरुद्ध हॉस्टल, होटल और स्टूडियो अपार्टमेंट संचालित किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे रहवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में निगम अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं। पूर्व निगम आयुक्त तथा वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा को भी मौके पर ले जाकर स्थिति दिखाई थी। वर्तमान आयुक्त क्षितिज सिंघल से भी रहवासी संघों के साथ मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विधायक महेन्द्र हार्डिया ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विधानसभा में भी लगाया था प्रश्न

मामले को लेकर विधायक महेन्द्र हार्डिया ने विधानसभा में प्रश्न भी लगाया। अफसरों ने इसकी गोलमोल जानकारी प्रस्तुत करवा दी। जवाब में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आवासीय निर्माण पर व्यावसायिक संचालन की अनुमति निगम द्वारा जारी नहीं की जाती। अब ऐसे में सवाल उठता है कि स्थानीय भवन अधिकारी और अन्य निगम अधिकारियों को ये अवैध निर्माण नजर क्यों नहीं आते हैं। वार्ड 37 के पार्षद प्रतिनिधि महेश जोशी ने कहा, महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, साईं कृपा, राधिका पैलेस, वीणा नगर और मानसरोवर कॉलोनियों से सर्वाधिक शिकायतें मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होते ही कार्यालय मंत्री ने लिखा- आज फिर चापलूसों की जीत हुई, नोटिस जारी

Published on:
04 Mar 2026 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर