इंदौर

‘चटोरे हुए इंदौरी’…रोजाना ऑनलाइन मंगा रहे 40 करोड़ से अधिक का खाना

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौरी लोग प्रतिदिन 40 करोड़ रूपये से अधिक का ऑनलाइन खाना खा जा जाते हैं।

2 min read
Mar 09, 2026
एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी यह असर है कि लोग ज्यादा चटोरे होते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि 24 घंटे में किसी भी समय कुछ नया स्वाद लेने का मूड बने तो आनलाइन बुलवा लें लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण 20 घंटे से अधिक समय तक होटलों में फूड तैयार किए जाते हैं। अनुमानतः आनलाइन फूड कारोबार 40 करोड़ से अधिक का रोज हो रहा है। इससे रेस्टोरेन्ट का कामकाज करीब 5 फीसदी प्रभावित हुआ है। हमारे यहां वेज का कारोबार अधिक है।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार, आनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों ने शहर के लोगों को मौके-बेमौके स्वाद का लुत्फ उठाने का हैं जो सिर्फ डिस्काउंट पर मिलने वाले मौका दे दिया है। कई परिवार तो ऐसे फूड के लिए सदैव तैयार रहते हैं। इसमें कस्टमर को फायदा रहता है। उन्हें घर बैठे बाजार भाव से कम कीमत पर फूड घर पर मिल जाता है। हालांकि अभी भी कई इलाके व रेस्टोरेन्ट ऐसे हैं जो आनलाइन डिलीवरी से बचे हैं, तो कई ऐसे भी है जिनकी 40 फीसदी सेल आनलाइन ही होती है।

छप्पन दुकान पर ऑनलाइन डिलीवरी सीमित छप्पन से ऑनलाइन डिलीवरी कम ही है हमारे यहां टूरिस्ट का बिज़नेस ज़्यादा है। के अध्यक्ष गुंजन शर्मा के अनुसार ऑनलाइन बिजनेस की बात करें तो 20 प्रतिशत होगा कुछ आउटलेट पर जरूर यह 40 प्रतिशत तक है। ऐसा नहीं कि सिर्फ नमकीन के शौकीन ही बढ़ रहे हैं बल्कि डेजर्ट भी आनलाइन बिजनेस में पसंद किया जा रहा है

फिजिकल कस्टमर हुए कम

नमकीन मिठाई क्लस्टर के महासचिव अनुराग बोथरा के अनुसार आनलाइन फूड डिलीवरी से फिजिकल में कस्टमर थोड़े कम हुए हैं। अधिकांश होटलें प्रभावित हो रही है कारण है खाने के लिए आने वाले मेहमानों की संया में कमी आना। हालांकि अभी भी होटल में आकर भोजन करने का लुत्फ अलग ही है। जहां तक सेव मिक्चर की बात है यह आज भी फिजिकल में खरीदा बेचा जा रहा है। इस पर आनलाइन का कोई असर नहीं हैं।

वेज की मात्रा अधिक

ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़े सुरेन्द्र कुमार बताते हैं कि दोनों तरह के ऑर्डर आते हैं लेकिन रेशों की बात की जाए तो यहां वेजिटेरियन फूड के शौकीन अधिक है।

भीड़ कम रहती है

रेस्टोरेन्ट कारोबार से जुड़े दीपक जैन बताते हैं कि आनलाइन फूड से सबसे बड़ा फायदा रोड पर भीड भाड़ का कम होना है। कारण है युवाओं में 80 फीसदी फिजिकल की बजाय आनलाइन को प्राथमिकता देते हैं। वीकेंड में परिवार सहित रेस्टोरेन्ट में भोजन करने के लिए जाने वाले लगातार कम हो रहे हैं ऑनलाइन फूड डिलीवरी से 24 घंटे मनपसंद डिश बुलवाई जा सकती है।

Published on:
09 Mar 2026 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर