इंदौर

पति ने पत्नी का बिना कपड़ों का वीडियो बनाया, दूसरी पत्नी और सास ने भी दिया साथ

MP News: आरोपी पति ने दूसरी पत्नी और सास के साथ मिलकर पार की हैवानियत की हद, पहली पत्नी के बाल काटे और फिर उसे नग्न कर उसका वीडियो बनाकर भाई को भेजा।

2 min read
Apr 22, 2026
Husband made Wife Naked video Second Wife and Mother-in-Law Also Abet Him (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरखोदरा की है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी और सास के साथ मिलकर पहली पत्नी के साथ अमानवीय क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने न सिर्फ महिला के सिर के बाल काटे, बल्कि उसे नग्न कर उसकी अस्मिता को रौंदते हुए पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया और अब उसे वायरल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, दूसरी पत्नी और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

शादी का कार्ड देने आए, पैर छुए और महिला के सिर में गोली मारी

पहली पत्नी के बाल काटे, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति का नाम राजेश कटारे है, आरोपी राजेश ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी करने के बाद ही पति राजेश पहली पत्नी पर जुल्म कर उसे प्रताड़ित करने लगा था। दूसरी पत्नी और उसकी मां ने भी राजेश का इसमें पूरा साथ दिया। छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां पीड़िता को दी जाने लगीं और ये रोजमर्रा की बात बन गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब 8 जनवरी को आरोपियों ने पीड़िता के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी पति उसकी दूसरी पत्नी और सास ने मिलकर पहले तो बेरहमी से पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए, इतने से भी आरोपियों का मन नहीं भरा और उन्होंने पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल होने से हुआ खुलासा

पीड़िता ने उस समय अपनी मां और भाई को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन डर और दबाव के चलते मामला सामने नहीं आ सका। मामले का खुलासा तब हुआ जब 21 अप्रैल को आरोपी पति ने उसी अमानवीय कृत्य का वीडियो पीड़िता के भाई को भेज दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़िता नग्न अवस्था में है, उसके बाल काटे जा चुके हैं और वह बेबस हालत में है। वीडियो में आरोपियों की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिससे उनकी करतूत उजागर हो गई। इसके बाद भाई पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मानपुर टीआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि मंगलवार रात वीडियो सामने आने के बाद आरोपी राजेश, गौरी और राधाबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पिस्टल अड़ाकर प्रॉपर्टी कारोबारी से ओरल सेक्स, लाखों रुपये के चेक साइन कराए
Published on:
22 Apr 2026 10:02 pm
Also Read
View All