इंदौर

किन्नर गुरू ‘सपना’ ने मांगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति-सीएम को लिखा पत्र

MP News: चर्चित किन्नर गुरु सपना और पुलिस के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र की चर्चित किन्नर गुरु सपना और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दो साल पुरानी एक शिकायत के आधार पर पंढरीनाथ थाने में दर्ज हुई एफआईआर के बाद अब सपना ने मोर्चा खोल दिया है। जेल से छूटने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

शिकायती पत्रों में सीधे तौर पर कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम उजागर किए हैं। उनका आरोप है कि ये अधिकारी उनके खिलाफ रची जा रही साजिश में शामिल हैं। सपना का दावा है कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद, उनकी ओर से पूर्व में की गई शिकायतों पर पुलिस ने कोई निष्पक्ष जांच नहीं की, बल्कि उन पर ही पुराने मामलों में दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को सौंपे गए पत्र में सपना ने अपनी जान को खतरा बताया है। उनका आरोप है कि कुछ संदिग्ध लोग लगातार उनकी रेकी कर रहे हैं। सपना के मुताबिक, एमआर-10 क्षेत्र स्थित उनके निवास के आसपास अज्ञात और संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जो उनकी हत्या की साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। गौरतलब है कि पंढरीनाथ थाना पुलिस ने हाल ही में एक दो साल पुराने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए सपना किन्नर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सपना की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि, नंदलालपुरा इलाके में किन्नरों ने सपना किन्नर और राजा हाशमी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके बाद किन्नर गुरू सपना पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।

Published on:
05 Feb 2026 02:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर