इंदौर

लव मैरिज में लफड़ा..दूल्हन ने दूल्हे को वरमाला की स्टेज से नीचे उतारा और फिर..

mp news: दुल्हन ने दर्ज कराया केस, बोली जो शादी से पहले ही हाथ उठा सकता है वो शादी के बाद क्या करेगा...।
2 min read
Nov 07, 2025
indore
demo pic (file photo)

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक शादी के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा मच गया जब लव मैरिज करने वाले दूल्हा-दुल्हन के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज से ही नीचे उतार दिया और शादी से इंकार कर दिया। परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। शादी टूटने के बाद दुल्हन पुलिस थाने पहुंची और दूल्हे और दुल्हे की मां के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत दर्ज कराई है।

लव मैरिज में लफड़ा…

जानकारी के मुताबिक बाबू घनश्याम नगर की रहने वाली युवती का करीब दो साल से गौरव नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवारवालों ने उनकी शादी तय की थी और उसी के अनुसार गौरव बारात लेकर बुधवार को पहुंचा था। जब स्टेज पर वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे तभी शादी में फोटोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर ने दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पी लिया। दूल्हे गौरव को ये बात इतनी बुरी लगी कि उसने फोटोग्राफर को थप्पड़ मार दिया। दुल्हन ने इसका विरोध किया और गौरव से बात करनी चाही तो दूल्हा गौरव उसे साथ भी अभद्रता करने लगा जिससे दुल्हन का भी पारा चढ़ गया और उसने दूल्हे को स्टेज से उतार दिया।

दहेज की शिकायत दर्ज कराई

दुल्हन का कहना है कि शादी से पहले ही होने वाला पति उस पर हाथ उठा सकता है तो शादी के बाद और क्या करेगा। विवाद बढ़ता देख परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी और दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ी। इस बीच दुल्हन देर रात ही एमजी रोड थाने पहुंची और दूल्हे गौरव व उसकी मां के खिलाफ दहेज का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस को जो शिकायत दुल्हन ने की है उसमें दल्हे पर स्टेज पर पहुंचने के बाद दहेज मांगने की बात कही है।

Published on:
07 Nov 2025 06:53 pm